
जमशेदपुर: शहर और ग्रामीण इलाकों के सभी जिलावासियों को त्वरित और सुगम पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस द्वारा ‘जोहार पुलिस चैटबॉट’ की शुरुआत की गई है। यह डिजिटल पहल झारखंड पुलिस और जमशेदपुर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा एनआईटी जमशेदपुर के सहयोग से शुरू की गई है।
READ MORE :CHAIBASA NEWS:कोल्हान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में ‘समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण’ पर विशेष व्याख्यान आयोजित
WhatsApp नंबर 9471167577 पर “Hi” भेजना होगा
यह एक विशेष सॉफ्टवेयर के रूप में विकसित किया गया है जो व्हाट्सएप की तरह ही काम करता है, लेकिन इसके सभी रिस्पॉन्स पुलिस से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह ऑटोमेटेड होते हैं। नागरिक अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप नंबर 9471167577 पर “Hi” भेजकर इस चैटबॉट से जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से निम्नलिखित मामलों में आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है:
पासपोर्ट वेरिफिकेशन और जॉब वेरिफिकेशन से जुड़े कार्य।
ट्रैफिक चालान और उससे जुड़ी समस्याएं।
पुलिस कंप्लेंट्स और विभिन्न आवेदन।
सीनियर सिटीजन की समस्याएं और महिला छेड़खानी (ईव-टीजिंग) से जुड़ी शिकायतें व सूचनाएं।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS :यातायात नियमों को लेकर जमशेदपुर पुलिस की अपील, ‘हेलमेट और सीट बेल्ट चालान से बचने के लिए नहीं, जीवन बचाने के लिए हैं
तत्काल निराकरण के लिए थानों को किया जाएगा रिडायरेक्ट
चैटबॉट पर प्राप्त होने वाली इन सभी शिकायतों को सिस्टम द्वारा प्रोसेस करके संबंधित थाना या ट्रैफिक विभाग को तुरंत रिडायरेक्ट कर दिया जाता है, ताकि उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। इस डिजिटल प्रणाली से आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय या थाने आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर के जरिए मिलेंगी ये सुविधाएं
एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस द्वारा ‘जोहार पुलिस चैटबॉट’ लॉन्च किया गया है, जिससे जमशेदपुर शहर और ग्रामीण इलाकों के सभी जिलावासियों को विभिन्न सुविधाएं व्हाट्सएप के माध्यम से मिल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि यह एक सॉफ्टवेयर के रूप में विकसित किया गया है जो व्हाट्सएप की तरह ही काम करता है, लेकिन इसके सभी रिस्पॉन्स पुलिस से जुड़े मुद्दों पर ऑटोमेटेड होंगे। इसके माध्यम से पासपोर्ट वेरिफिकेशन, जॉब वेरिफिकेशन, ट्रैफिक चालान से जुड़े मुद्दे, पुलिस कंप्लेंट्स, सीनियर सिटीजन की समस्याएं और महिला छेड़खानी जैसी समस्याओं से जुड़े मामलों में व्हाट्सएप की तरह ही अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इन शिकायतों को प्रोसेस करके संबंधित थाना या ट्रैफिक विभाग को तुरंत रिडायरेक्ट किया जाएगा ताकि उनका तत्काल निराकरण किया जा सके।


