
जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मैरिन ड्राइव मे एक स्कार्पियो की चपेट मे आने से एक साईकिल सवार की मौत हो गई।वहीं इस घटना के विरोध मे बेल्डीह बस्ती वासियो ने टायर जला कर सड़क जाम कर दिया। घटना के संर्दभ मे बताया जाता है कि बेल्डीह ग्राम के रहने वाले विष्णु ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था।मैरिन ड्राइव के एक्स एल आर आई के सामने एक तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने उस साईकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।वहीं जैसे बस्ती वासियो को जैसे ही इस घटना की खबर मिली।तो काफी संख्या में बस्ती वापसी वहां पहूच कर सड़क को जाम कर दिया।बस्ती वासियो की माँग थी कि आरोपी गाड़ी चालक की गिरफ्तारी जल्द हो और मृतक परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
