
जमशेदपुर।


टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को से गोविन्दपुर जाने वाली मुख्य सड़क में चेचिस यार्ड के पास रविवार शाम कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों कार के भीतर ही फंस गए। घटना के बाद तुरंत ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। इसी दौरान आस पास के लोग भी वहां जुट गया। सभी ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। एक युवक को तुरंत ही लोगों ने बाहर निकाला और टाटा मोटर्स अस्पताल पहुँचाया। वही दूसरे युवक को भी भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका और उसे भी अस्पताल भिजवाया गया। दोनों को अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
भागते हुए दोनों मृतक के परिजन पहुंचे अस्पताल :
मृतकों को पहचान बावनगोड़ा नीचे टोला निवासी सुजीत कुमार(30) और कैरेज कॉलोनी निवासी रवि मंडल (35) के रूप में हुई है। सुजीत कुमार पेशे से चेचीस चालक था। इनका पूरा परिवार मूल रूप से पटना का रहने वाला है। तीनो भाइयों में दूसरे नंबर पर सुजीत था। वह अपने बड़े भाई संदीप के साथ शहर में रहता था। दोनों अलग अलग बावनगोड़ा में अपने परिवार के साथ रहते है। वहीं छोटा भाई और उनकी मां पटना में पैतृक गांव में रहते है। लगभग सात साल पूर्व सुजीत ने लव मैरिज किया थी। उसका एक पांच वर्ष का पुत्र और चार माह की एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा:
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं कुछ लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। बाद में पुलिस मौके पर मौजूद पुलिस ने और काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन पुलिस से ही उलझ गए। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद परिजनों को शांत करवाया। रवि के परिजनों का आरोप था उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसका समय पर इलाज नहीं किया। इस कारण ही उसकी मृत्यु हो गई। इधर, मामला बढ़ता देख टाटा मोटर्स अस्पताल में युवती की टीम को तैनात कर दिया गया।जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त टेल्को से पार्टी मना कर वापस लौट रहे थे। गाड़ी रवि मंडल चला रहा था।उसे पहले सुजीत को बावनगोड़ा उसके घर छोड़ना था उसके बाद वह आने घर कैरेज कॉलोनी लौटता।

