
रांची ।JAC 2019 का पारिणाम घोषित कर दिया गया है पारिणाम घोषित करने की सारी तैयारी बुधवार को ही कर ली गयी थी । उसके बाद गुरुवार को पारिणाम घोषित किया गया।


झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ने कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है. जिन छात्रों ने परीक्षा दी है वह jac.nic.in और jharresults.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं. बता दें, इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में . 70.77 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. वहीं पिछले साल 59.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी।पिछले साल के मुताबिक इस साल परिणाम बेहतर रहे।
इस साल 10वीं की परीक्षा में लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है. 72.99 प्रतिशत लड़कों और 68.67 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की है. वहीं जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पलामू का रहा. जहां 79.74 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की. आपको बता दें, इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था. जिसमें 4.4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।हजारीबाग के इन्दिरा गाँधी आवासीय विद्यालय की छात्रा प्रिया राज को 99.29% अंक मिले है इसके साथ वो स्टेट टौपर रही इस साल 71 % विद्यार्थी सफल रहे इसको लेकर छात्रों मे काफी उत्साह देखा गया पिछले तीन साल के मुक़ाबले इस साल का परिणाम काफी अच्छा रहा है।
झारखण्ड बोर्ड के अनुसार इस बार 10वी की परीक्षा के लिए 441605 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था जिसमे कुल 438256 छात्र शामिल हुए जिसमे प्रथम श्रेणी मे 167916 छात्र सफ़ल हुए।
ऐसे देखें नतीजे
स्टेप 1- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in. पर जाएं.
स्टेप 2- फिर ‘JAC class 10th Result’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अपना रोल नंबर भरें.
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
उल्लेखन्नीय है कि 15 मई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए थे. जिसमें 70.44% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है।

