
जमशेदपुर। शहर के जाने-माने अधिवक्ता सह भाजपा नेता उदित सरकार का मंगलवार देर रात निधन हो गया। हावड़ा- मुंबई मेल से टाटानगर स्टेशन पर उतरने के बाद वे घर लौट रहे थे। रास्ते में हार्ट अटैक हुआ। उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उदित सरकार हृदय रोग के रेगुलर चेकअप के लिए एक दिन पहले कोलकाता गए थे। एक साल पहले उनकी बाईपास सजर्री हुई थी। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बेटा सुबीर मुंबई में वकालत करता है। उसके आने पर उनका बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटी श्रुति भी मुंबई में रहती है।

