जमशेदपुर
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. योगेंद्र पासवान रविवार को जमशेदपुर पहुँचेंगे। वे पूर्वाह्न 11:30 बजे जमशेदपुर स्थित परिसदन पहुँचेंगे। दोपहर में समाज के एक निज़ी पिकनिक समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं सोमवार को जिला प्रशासन संग बैठक में शामिल होंगे। इस आशय की जानकारी जमशेदपुर भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद द्वारा प्रेस-विज्ञप्ति ज़ारी कर दी गयी।




