
उपायुक्त को सौंपा महामहिम के नाम रक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन


जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में आएदिन हिंदुओं की हो रही हत्या पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. हाल ही में आरएसएस कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पाल सहित उनकी गर्भवती पत्नी तथा उनके 8 वर्षीय पुत्र की हत्या के बाद मंच के कार्यकर्ता अपने खून से हस्ताक्षर कर अपना विरोध जताया. आज लगभग 1800 रक्त हस्ताक्षरित आवेदन मंच के कार्यकर्ता अध्यक्ष अमित शर्मा तथा महामंत्री बलबीर मंडल के नेतृत्व में ज़िले के उपायुक्त को समर्पित किया. उक्त आवेदन में महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार को अतिशीघ्र बर्खास्त करते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए. साथ ही उक्त हत्याकांड के दोषियों को कठोर सजा दी जाए.
उपायुक्त कार्यालय में पूरे कार्यक्रम का संयोजन जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के आलोक भगत व रीना साहू ने किया.
इस दौरान सभी ने बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. ज्ञापन सौंपने के दौरान अमित शर्मा, बलबीर मंडल, आलोक भगत, रीना साहू के अलावा श्रवण पासवान, सतीश मुखी, दीपक बजरंगी, आशीष अग्रवाल, राहुल राज, शशि सिंह, रवि रौशन, राकेश कंसारी, विक्की मुखी, मनोज, रवि, सोनू सिंह, राज मुखी, दुर्गा यादव, अमित पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

