
आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई. इस मौके पर आदित्यपुर दो के रोड नंबर 24 स्थित ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया, वही पौधारोपण भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी उपस्थित थी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. इन महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही देश की सच्ची सेवा की जा सकती है. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष फुलेश्वर साहू कर रहे थे. इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इनमें राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह भी शामिल थे. मौके पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शारदा देवी की अगुवाई में सघन रूप से स्वच्छता अभियान चलाया, साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण भी किये. कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के बिट्टू उपाध्याय, कुंदन कुमार, एनके सिंह, डीपी गुप्ता, कुंदन कुमार, डिंपल कुमार, मुकेश शर्मा, अनारस तिवारी, अशोक सिंह, कालीचरण, संजीव कुमार, विवेक कुमार और बिरजू कुमार समेत पार्टी के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

