Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर झारखण्ड मंत्रालय में उच्च स्तरीय समीक्षा की
Top Stories

रांची -मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर झारखण्ड मंत्रालय में उच्च स्तरीय समीक्षा की

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 5, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।
चिह्नित 146 ब्लैक स्पॉटों को सुगम पथ बनाने का निर्देश
================
मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने राज्य में सड़क हादसे को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े परिवहन, पथ निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व शिक्षा विभाग के सचिवों को समेकित प्रयास करने का निर्देश दिया है। साथ ही सड़क हादसे के बाद घायलों को त्वरित ईलाज की सुविधा देने पर बल दिया। कहा, ज्यादातर सड़क हादसे में मौत समय पर प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण होती है। इसके लिए उन्होंने हाइवे पर 50 किमी की दूरी पर फर्स्ट एड के सामान के साथ पारा मेडिकल कर्मियों से लैस एंबुलेंस तैनात करने का निर्देश दिया। एंबुलेंस को जीपीएस सिस्टम तथा पुलिस थानों को उससे जोड़ने पर बल देते हुए इसे ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने को कहा। उन्होंने राज्य की सड़कों पर चिह्नित 146 ब्लैक स्पॉटों को सुगम पथ बनाने के लिए किए गए उपायों को कारगर तरीके से लागू करने तथा उसकी मॉनिटरिंग करते रहने का भी निर्देश दिया। मुख्य सचिव झारखण्ड मंत्रालय में सड़क सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम और आगे की जानेवाली कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे।

झारखंड में 2020 तक सड़क दुर्घटना में 50 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य
मुख्य सचिव ने झारखंड में 2020 तक सड़क दुर्घटना में 50 फीसदी कमी लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गति सीमा को नियंत्रित करने पर बल देते हुए हाईवे पेट्रोलिंग करने और इंटरसेप्टर तथा कैमरे की मदद लेने का निर्देश दिया। अभी तमाम उपायों के बावजूद सड़क हादसे में प्रतिवर्ष 10 फीसदी की कमी आ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने हाईवे पर गति सीमा, अंधा मोड़ होने आदि की सूचना प्रदर्शित करने को कहा।

शहरों में स्पीड ब्रेकर की जगह ट्रैफिक बैरियर पर बल
मुख्य सचिव ने मानको के उलट बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को मानक के अनुसार करने का निर्देश देते हुए शहरों में इसके न्यूनतम उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर की जगह सड़कों पर खड़ा किए जाने वाले ट्रैफिक बैरियर लगाएं, इससे वाहनों की गति खुद कम हो जाएगी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हेलमेट तथा सीट बेल्ट बांधने के उपायों को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही बाइक चालक के साथ सवार को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर की मुख्य सड़कों के चौराहे के पहले बांये, दांये या सीधे जानेवाले वाहनों के लेन को इंगित करनेवाले एरो निशान बनवायें। कहा, इससे दुर्घटना में कमी आने के साथ जाम की समस्या भी कम होगी।

स्कूल के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का ज्ञान दें
मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटना होने के बाद किए जानेवाले उपायों के साथ लोगों को जागरूक कर दुर्घटना ही नहीं हो, इसके उपाय करने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों के सहयोग से स्कूलों के विद्यार्थियों को जागरूक करने का निर्देश दिया। प्रत्येक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को इसके लिए प्रशिक्षित करने के लिए परिवहन विभाग को सुपर मास्टर ट्रेनर तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं हाइवे के किनारे बसे गांवों के लोगों को भी सड़क पार करते समय हादसे से बचाने के उपाय करने पर बल दिया।

सड़क सुरक्षा बजट का अनुमोदन
मुख्य सचिव ने अपनी अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सड़क सुरक्षा में होनेवाले अनुमानित खर्च के बजट को भी अनुमोदित किया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, पथ निर्माण सचिव के के सोन, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, परिवहन सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, एडीजी आरके मल्लिक और एडीजी मुरारी लाल मीणा मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में ‘डी.बी.एम.एस. संसद 2026’ का आयोजन

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रह

September 26, 2026

Jamshedpur News:सोना देवी विश्वविद्यालय में शोधार्थियों के लिए विशेष रिसर्च वर्कशॉप का आयोजन

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.