Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » RANCHI NEWS :AIMSS का राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन संपन्न, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नशे पर उठी जोरदार आवाज
Breaking News

RANCHI NEWS :AIMSS का राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन संपन्न, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नशे पर उठी जोरदार आवाज

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 21, 2026Updated:September 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) की ओर से आयोजित तृतीय झारखंड राज्य महिला सम्मेलन रविवार 20 सितंबर को रांची के जेवियर कॉलेज रोड स्थित SDC हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, बढ़ते अपराध, नशे की समस्या, अश्लीलता और महिलाओं के समान अधिकार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्ताव भी पारित किए गए।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:सुगम सरायवाला बने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (JCAS) के नए अध्यक्ष, नई टीम ने लिया विकास का संकल्प

महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध पर सख्त कार्रवाई की मांग

सम्मेलन की अध्यक्षता AIMSS झारखंड की राज्य अध्यक्ष पानमोनि सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मधु मंसूरी और प्रमोदिनी हांसदा के स्वागत गीत से हुई।

राज्य स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा समाज में बढ़ते शराब और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा पोर्नोग्राफी के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की मांग रखी गई।

सम्मेलन में कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए ‘समान काम के लिए समान वेतन’ की नीति लागू करने की मांग भी उठाई गई। महिला शिक्षा, सुरक्षा, समान अधिकार और सांस्कृतिक भागीदारी को लेकर प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

कई प्रमुख वक्ताओं ने रखे विचार

सम्मेलन में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व प्रति-कुलपति प्रमोदिनी हांसदा, रांची हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल हक और AIMSS की सचिव मंडली सदस्य रचना अग्रवाल ने संबोधित किया।

इसके अलावा अश्लीलता विरोधी कमेटी की सदस्या पूतन माला और राष्ट्रपति से पुरस्कृत समाजसेविका फलक फातिमा ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY : दुर्गा पूजा से पहले रेलवे का बड़ा झटका, टाटानगर, रांची और राउरकेला की 22 ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

सर्वसम्मति से बनी 43 सदस्यीय नई राज्य कमेटी

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से 43 सदस्यीय नई झारखंड राज्य कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में पानमोनि सिंह को अध्यक्ष, सोनका महतो को सचिव, गीता शर्मा को ऑफिस सेक्रेटरी और अंजना भारती को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सबिता बोस, अशोका मंडल, मालती गिरी, उपासनी सरदार और मिली दास को दी गई।

सचिव मंडल में निर्मला शर्मा, संतोषी महतो, जानो महतो, शीला कुमारी, मौसमी मित्रा, सोनामुखी सोरेन और दुखनी मांझी को शामिल किया गया।

राज्य कमेटी के सदस्यों में कल्पना शर्मा, संध्या पांडेय, बिमला देवी, फूलमनी देवी, अनीता बाउरी, बिमला सिंह, केशोवती नायक, नोनीबाला उरांव, पंचमी लोहार, शांति बराईक, रितु खालको, झूमा मंडल, रेखा पासवान और नंदिता विश्वास शामिल हैं। इसके अलावा 17 अन्य महिलाओं को काउंसिल सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

आयोजन की सफलता पर जताया आभार

सम्मेलन के समापन पर राज्य अध्यक्ष पानमोनि सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के सदस्यों के प्रति भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: भारत संस्कार शिक्षा सप्ताह 2026 में CPS आदित्यपुर का शानदार प्रदर्शन, क्विज में प्रथम और ग्रुप डांस में तीसरा स्थान

September 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : आवश्यकता आधारित शिक्षकों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सेवा नियमित करने और DA देने की मांग

September 21, 2026

Jamshedpur News :Sugam Saraiwala Elected President of CA Society; New Executive Committee to Steer New Direction of Growth

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.