
रांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री स्वर्गीय तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुईं। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय तृषा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परिवार से मुलाकात कर जताई संवेदना
श्राद्ध कर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत तृषा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी दिवंगत तृषा को याद करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने कराया भोजन, वृद्धजनों के साथ बिताए सुखद पल
सितंबर में सड़क हादसे में हुआ था निधन
तृषा सिंह का सितंबर में जमशेदपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। हादसे में तृषा समेत चार लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद से ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।
तृषा के असामयिक निधन ने परिवार और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया। श्राद्ध कर्म के दौरान भी भावुक माहौल रहा और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।


