
जागरुकता अभियान के तीसरे दिन लातेहार के लालगड़ी में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने किया कार्यक्रम


रांची/लातेहार (चंदवा)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो में पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह, कोविड टीकाकरण अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। पांच दिनी जागरुकता अभियान के तीसरे दिन लातेहार जिले के पोचरा पंचायत के लालगड़ी गांव में कार्यक्रम किए गए।
इस दौरान सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा धरती माई रउरे तू केतना महान, करजोरी करथही हम राउर के परनाम, सिद्धो-कान्हू, बुद्ध जतरा, बिरसा भगवान धरती धरम लेगिन देलईं अपन जान देखूं होई बलिदान….हाय रे हाय रे कोरोना टीका लगवाऊ, करोनो वैक्सीन ना डरूं कोरोना टीका लगवाऊं…. आदि स्थानीय भाषा में तैयार किए गए गीतों के माध्यम से कोविड-19 का टीका लेने और आजादी की लड़ाई में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन वृत्त बताया गया। कलाकारों द्वारा स्थानीय भाषा में बच्चों, गर्भवती माताओं, किशोरियों को सही पोषण के लिए कैसा भोजन करना चाहिए, घरेलू खाद्य पदार्थों में कौन से पौष्टिक तत्व छिपे हैं इनकी जानकारी दी गई। इस दौरान नाटक, हास्य-विनोद, झारखंड का पारंपरिक नृत्य झूमर प्रस्तुत किया गया। इस दौरान लालगड़ी गांव की मुखिया लीलावती देवी, समाजसेवी रामेश्वर सिंह, आंगनवाड़ी सेविका मीरा देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सांस्कृतिक दल अंकुर कला जत्था की टीम में टीम लीडर अरविंद कुमार, गायक कपिलदेव सिंह, जगत लोहरा, रिंकी कुमारी, प्रमीला कुमारी, नरेश लोहरा, पिंटू बौना, महेश लोहरा, सरस्वती देवी और सरिता देवी शामिल थीं।

