
राँची बरियातू के डोमिनोज शॉप के पास फायरिंग जमीन विवाद से जुड़े किसी मामले में की गई है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिन्होंने जबरन दुकान में घुसने की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग की गई। मौके पर दहशत के कारण कई दुकानें बंद हो गई हैं। फायरिंग से मची अफरातफरी के कारण लोग इधर-उधर बेतहाशा भागते देखे गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामले में जांच करने सदर डीएसपी, सिटी डीएसपी व अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।


जानकारी के मुताबिक जिस जमीन पर डोमिनोज शॉप और मकान बना है, उस पर दो पक्ष अपना दावा कर रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि 15 डिसमिल जमीन के विवाद में करीब 50 लोग डोमिनोज शॉप में घुसकर मारपीट करने लगे। इस बीच डोमिनोज का सिक्यूरिटी गार्ड उनको रोकने की कोशिश करने लगा। खुद को असुरक्षित पाकर उसने अपने दोनाली बंदूक से फायरिंग की है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। गार्ड का बंदूक भी जब्त कर लिया गया है।

