रांची- बाल संरक्षण आयोग की टीम ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची का किया निरीक्षण

83

रांची। बाल संरक्षण आयोग झारखंड रांची की टीम ने रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महिला बंदियों के वार्ड, रसोई घर, शौचालय ,कारा अस्पताल एवं परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महिला बंदियों के साथ 12 बच्चे पाए गए इन बच्चों में पांच लड़की और 7 लड़के थे बच्चों की उम्र 6 वर्ष से कम पाए गए ।जेल में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधा का जायजा लिया बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर ने बताया कि कारा के अंदर महिलाओं के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है जिसमें फैशन डिजाइनिंग प्रिंटिंग आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण, पेंटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है और जिससे महिलाएं हुनर मंद हो रही है। बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था पूछने पर बताया कि महिला बंदियों के द्वारा ही इन बच्चों को पढ़ाया जाता है साथ ही इच्छुक महिला बंदियों को भी पढ़ाने का कार्य किया जाता है। महिलाओं ने पेंटिंग ज्वेलरी मेकिंग और प्रिंटिंग का कार्य करके दिखाया साथ ही डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में पुछने पर महिलाओं ने बताया कि डॉक्टर की रेगुलर विजिट होती है जिसमें 2 दिन महिला डॉक्टर का विजिट होता है तथा किसी किस्म की कोई समस्या पूछने पर उन्होंने जेल प्रशासन के तरफ से किसी किस्म की शिकायत की बात नहीं की ।महिलाओं में से ही 5 महिलाओं ने बताया उनके घर में परिवार के किसी सदस्य के नहीं होने के कारण उनके बच्चे घर में अकेले हैं जिससे बच्चों के परवरिश के लिए चिंता हो रही है उन्होंने आयोग से बच्चों की सुधी लेने की अपील की आयोग ने आश्वस्त किया कि जिले के बाल संरक्षण यूनिट ऐसे बच्चों के संरक्षण के लिए ही है संबंधित जिले में डीसीपीओ के जांच कराने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया ।साथ ही कारा अस्पताल का भी निरीक्षण किया वहां की व्यवस्था से आयोग की टीम संतुष्ट दिखे पूरा परिसर के माहौल रखरखाव अच्छा था। निरीक्षण के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए पाया एवं सीसीटीवी कैमरे के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। सारे सीसी कैमरा कार्यरत अवस्था में पाई गई। कारा के जेलर ने बताया कि वह खुद भी बंदियों की रेगुलर काउंसिलिंग करते हैं। एवं पैरोल पर रिहा होने वाले फाइल की पेंडेंसी में मदद करने की गुजारिश की।टीम में झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर बाल कल्याण समिति रांची की सदस्य श्रीमती तनुश्री सरकार झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के कार्यकारिणी के सदस्य श्री पीयूष सेनगुप्ता बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य संयोजक श्री अर्जुन कुमार शामिल थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More