Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची – सरकार के प्रति देश की जनता का विश्वास बढ़ा है– रघुवर दास
Top Stories

रांची – सरकार के प्रति देश की जनता का विश्वास बढ़ा है– रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 20, 2019No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार सरकार की सभी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से विकास के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है. आजादी के 67 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी ने गरीबों के सुख-दुख की सुध नहीं ली, लेकिन केंद्र एवं राज्य कि वर्तमान सरकार ने गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी योजनाएं गांव, गरीब और किसान सहित सभी वर्गों के हित को देखते हुए बनाई और उसे धरातल पर उतारने का काम किया. वर्ष 2014 से पहले देश और राज्य के गरीबों में निराशा की भावना रहती थी परंतु अब ऐसा नहीं है. देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सरकार बनने के बाद गरीबों के सोच में बदलाव आया है. लोगों में आशा की नई किरण जगी है. देश एवं राज्य की जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने हरमू मैदान में आयोजित शहरी समृद्धि उत्सव 2019- सह- लाभुक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.

बस 20 20 तक सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2020 तक राज्य के सभी वैसे शहरी एवं ग्रामीण परिवार जिनका अपना कोई घर नहीं है उन्हें राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर मुहैया कराएगी. उन्होंने कहा कि हर बेघर गरीब का एक सपना होता है कि उसका भी एक अपना घर हो, इस सपना को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2022 तक सभी को घर उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है. राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को मिशन मोड में आवास उपलब्ध कराने पर कार्य कर रही है.

भ्रष्टाचार मुक्त शासन
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का कार्य किया है. योजनाओं परियोजनाओं से बिचौलियों की दलाली बंद हुई है. वर्ष 2014 से पहले सरकार के सभी कार्यों में बिचौलिया हावी रहते थे परंतु अब ऐसा नहीं है. अब लाभुकों को योजनाओं का राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट पर जाता है. शासन और जनता के बीच नज़दीकियां बड़ी हैं और इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा है.

आधारभूत संरचनाओं का हुआ है विकास
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में तीव्र गति से विकास कार्य हुए हैं. सड़क,फ्लाईओवर, नाली, स्कूल, हॉस्पिटल इत्यादि कार्यों के निर्माण में तेजी आई है. राजधानी रांची में हज हाउस ₹4 करोड़ की राशि से बनाई जा रही है मार्च 2019 तक हज हाउस बनकर तैयार हो जाएगा. पिछले कई वर्षों से हज हाउस के निर्माण में देरी की गई. हज हाउस निर्माण कार्य में घोटाले भी हुए. परंतु वर्तमान सरकार ने हज हाउस का निर्माण कार्य करना प्रारंभ कर दिया है. रांची में रविंद्र भवन और नगर निगम का अपना भवन भी बनाया जा रहा है.

सरकार जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य कर रही है
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य किया है. सभी वर्गों के लोगों का सर्वांगीण विकास हो इसी सोच के साथ सरकार ने कार्य किया है. यही कारण है कि पिछले 4 वर्षों में राय सरकार ने कई कीर्तिमान गढ़े हैं. सभी सेक्टरों में तीव्र गति से विकास हुआ है. सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिला है. राज्य में 25 लाख चिन्हित गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर करने वाले परिवारों को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस एवं चूल्हा उपलब्ध कराया गया है. आने वाले दिनों में 15 लाख और गरीब परिवारों की बहनों को एलपीजी गैस एवं चूल्हा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा.

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को बनाना है जन आंदोलन
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पूरे राज्य में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को जन आंदोलन बनाना है. बेटियों के संपूर्ण विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है. बेटियों के समग्र विकास के लिए 24 जनवरी से पूरे राज्य में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना प्रारंभ की जा रही है. इस योजना के तहत बेटी के जन्म के बाद मां के खाते में ₹5 हजार की राशि डीवीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. बेटी के पहली कक्षा में नामांकन के बाद ₹5 हजार की सहायता राशि दी जाएगी. इसी प्रकार पांचवी आठवीं दसवीं एवं बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात बेटी के खाते में 5 हजार की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी. 18 से 20 वर्ष की उम्र तक अविवाहित होने पर बेटियों को ₹10 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बेटे और बेटियों में फर्क न करें. उन्होंने जनसमूह से अपील किया कि बेटियों को स्कूल भेजें और उन्हें शिक्षित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में भ्रूण हत्या जैसी अमानवीय कार्य अभी भी किए जा रहे हैं. उन्होंने जन समूह में उपस्थित लोगों से यह अपील की कि बेटियों की भ्रूण हत्या ना करें. उन्होंने कहा कि भ्रूण जांच करने वाले डॉक्टरों को सीधे जेल भेजा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बेटियों के प्रति एक पंक्ति अपनी ओर से समर्पित किया……
पेट में से पुत्री मां से कहती है
माँ, अपनी उंगली पकड़कर मुझे चलने दे
माँ, तू मुझे इस जगत में आने दे
माँ, अपनी उंगली पकड़कर मुझे चलने दे
तू परीक्षण भ्रूण का किसलिए कराती हो
माँ, तेरे जैसी ही तो मैं पैदा होने वाली हूं
अपनी आकृति का पुनः सृजन होने दे
मैं तो तेरा ही अंश हूं, तेरा ही तो अंश हूं
माँ, इस जगत में मुझे आने दे

वर्तमान सरकार गरीबों के प्रति समर्पित सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के प्रति समर्पित सरकार है. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक मजदूर परिवार से आया हूं. राज्य की सवा तीन करोड़ जनता ने मुझे राज्य का मुख्य सेवक बनाया है. मुख्य सेवक बनने के बाद मैंने ईश्वर से शक्ति मांगी है कि राज्य में व्याप्त गरीबी को जड़ से मिटाना है. जिस विश्वास के साथ राज्य की सवा तीन करोड़ जनता ने पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाने का कार्य किया है उनके चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है.

राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर सरकार ने जोर दिया है. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां से 24 महिला किसानों को उन्नत कृषि कार्य के प्रशिक्षण हेतु इजराइल भेजा गया. इन किसान महिलाओं को इजरायल भ्रमण कर वहां की उन्नत कृषि तकनीक से संबंधित जानकारियां और बारीकियां को समझने और जानने का मौका मिला है. राज्य के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. महिला शक्ति को समाज, राज्य एवं राष्ट्र की शक्ति बनानी है. राज्य की महिलाओं को कृषि, पशुपालन एवं छोटे छोटे लघु कुटीर उद्योगों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता रही है. महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा बैंक के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर ऋण मुहैया कराया जा रहा है. महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रोजगार सृजन की आधार बनी है.

सरकार वही जो गरीबों की सोचे सुने और गरीबों के लिए करे
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो गरीबों के हित की सोचे गरीबों की सुनो और गरीबों के लिए कार्य करे. केंद्र एवं राज्य की वर्तमान सरकार ने इसी सोच के साथ गरीबों के हित के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरे देश में मिशन मोड में चलाया है. राज्य सरकार ने गरीबों को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया है. वर्तमान सरकार के गठन के बाद झारखंड में अबतक 1 करोड़ 26 लाख बैंक खाते खुले हैं.

गुमराह होने से बचें
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी कुछ ऐसी देश तो रख शक्तियां सक्रिय हैं जो आप सबों को गुमराह करने पर लगे रहते हैं. ऐसी गुमराह करने वाली शक्तियों से आप बचें. ऐसी शक्तियां गरीबों के नाम पर राजनीति करते हैं उन्हें वोट बैंक का आधार बनाते हैं. देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार गरीब आदिवासी शोषित दलित वंचित के हित में कार्य होना प्रारंभ हुआ है. इनके लिए जन कल्याणकारी कार्य निरंतर चलता रहे यही हम सभी की सोच होनी चाहिए. सबका साथ सबका विकास ही सरकार का मूल मंत्र है. जनता की कसौटी पर खरा उतरने से एक अलग आनंद की अनुभूति होती है जो मैं प्राप्त कर रहा हूं क्योंकि मैंने जितने भी कार्य किए हैं सभी कार्य जनता के प्रति समर्पित हैं.

ऐसे उत्सव से हम सभी को नई शक्ति नई चेतना और नया विश्वास मिलता है
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि शहरी समृद्धि उत्सव 2019- सह-लाभुक सम्मेलन गरीबों में आत्मविश्वास भरने का उत्सव है. यह उत्सव हम सभी को नई शक्ति, नई चेतना और नया विश्वास देता है. सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा सांकेतिक रूप से कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

झारखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार- सी पी सिंह
इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सी पी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है. पहली इंजन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, दूसरी इंजन राज्य की रघुवर सरकार और तीसरी इंजन नगर निकाय की सरकार. उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है. सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, एलइडी लाइट लगाना, सभी वार्डों में साफ-सफाई इत्यादि कार्य निरंतर कारगर रूप से किए जा रहे हैं. रांची नगर निगम द्वारा पिछले 4 वर्षों में अब तक 40 हजार एलईडी लाइट गली मोहल्लों में लगाए गए हैं, जल्द ही दस हजार लाइट और लगेंगे.

रघुवर दास में विजन के साथ निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता
श्री सी पी सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के पास विजन के साथ साथ निर्णय लेने की एक अद्भुत क्षमता है. इन्होंने सभी योजनाओं को ससमय प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारने का कार्य किया है. शहर में रहने वाले वैसे गरीब जिनके पास अपना मकान नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की बीड़ा उठाई है. राज्य सरकार द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के लिए अटल स्मृति वेंडर मार्केट बनाने का कार्य किया गया है. 165 करोड़ की लागत से बनने वाले रविंद्र भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है. रांची नगर निगम का भी अपना भवन तेज गति से बन रहा है.
[

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.