Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए 61 प्रतिशत मतदान
Top Stories

तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए 61 प्रतिशत मतदान

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 9, 2014No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची,9दिसंबर।
झारखंड में तीसरे चरण कीे सत्रह विधानसभा सीटों के लिए कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। आज हुए चुनाव में लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में उग्रवाद प्रभावित चैदह विधानसभा सीटों के लिए अपराह्न तीन बजे वोट डाले गए वहीं रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीट के लिए शाम पांच बजे तक वोट डाले गए।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी के जाजोरिया ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार 60.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।उन्होंने बताया कि आज संपन्न हुए तीसरे चरण के चुनाव में सत्रह सीटों के लिए कुल दो सौ नवासी प्रत्याशियों का राजनैतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। इस चरण के चुनाव में छब्बीस महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहीें हैं। इस चरण में रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीट पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया।
पीके जाजोरिया ने बताया कि कोडरमा विधानसभा सीट के लिए 64.80, बड़कागांव 65.10, बरही में 65.27, बड़कागांव में 60.25, रामगढ़ में 63.00, मांडू में 60.07, हजारीबाग में 58.50, सिमरिया में 61.42, धनवार में 63.51, गोमिया में 66.12, बेरमो में 60.23, ईचागढ़ में 71.00, सिल्ली में 74.77, खिजरी में 56.79, रांची में 44.46, हटिया में 55.45 और कांके में 56.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इधर हजारीबाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान को लेकर ग्रामीण ़क्षेत्रों में भी खासा उत्साह देखा गया और कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गयी.। बोकारो जिले के गोमिया और बेरमो विधानसभा सीट के लिए भी आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए। जिले के झुमरा स्थित उग्रवाद प्रभावित मतदान केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने कतार में लग कर वोट डाले।उधर गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा के गावां थाना क्षेत्र स्थित केंदुआडीह पहाड़ी पर आज सुबह लगभग छह बजे पुलिस बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। हालांकि पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गये। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से दो सिलिंडर बम बरामद किया। उधर चतरा पुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की मंशा रखनेवाले दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। हमारे जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां संवाददाता ने खबर दी है कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो के सुरक्षाकर्मियों और पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ मारपीट की गयी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का हाथ भी टूट गया । घटना के बाद झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह को ग्यारह समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में झाविमो प्रत्याशी की गिरफ्तारी के खिलाफ सैकड़ों पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने चांडिल थाने का घेराव किया।
इस बीच गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा क्षेत्र के इसरी के बूथ संख्या पंचानबे पर आज एक मतदाता की मौत हो गयी। मतदाता वोट देने के लिए कतार में खड़ा था। जिले के उपायुक्त ने बताया कि व्यक्ति अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। तीसरे चरण के चुनाव में आज जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बन्द हो गया, उनमें राजद विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के सीपी सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी , आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल है। इस बीच रांची जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मेें हो रही चुनावी प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंची केन्या की नौ सदस्यीय टीम के सदस्य रांची के कंट्रोल रूम से चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली। टीम ने कई बूथों में भी जाकर चुनाव प्रक्र्रिया की तहकीकात की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Saraikela- Kharsawa News :टीएसजी प्लांट में एनडीआरएफ संग आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल

January 19, 2026

Jamshedpur News :नरवा पहाड़ माइंस का गेट जाम खत्म, विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति

January 19, 2026

Jharkhand New :रांची में होगा भव्य “शुक्राना” कीर्तन समागम, भाई चमनजीत सिंह लाल और भाई सतिंदरबीर सिंह करेंगे संगत को निहाल

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.