
रांची //यात्रियों की कमी के चलते रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को 10 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं यह फ्लाइट्स रांची से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और चेन्नई की थीं शनिवार को स्पाइसजेट और विस्तारा की एक भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी इन दोनों एयरलाइंस ने अपनी सारी फ्लाइट कैंसिल कर दीं जबकि इंडिगो की सिर्फ छह फ्लाइटों ने उड़ान भरी है रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को रांची से विभिन्न शहरों के लिए सिर्फ 815 मुसाफिर ही निकले जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना और बेंगलुरु से 1077 लोग राजधानी आए हैं। राजधानी से इन दिनों सामान्य तौर से 22 फ्लाइटों का शेड्यूल है। इनमें से 12 फ्लाइटों ने ही उड़ान भरी राजधानी के एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की चार फ्लाइट उड़ान भरती हैं। यह फ्लाइट दिल्ली और मुंबई की हैं स्पाइसजेट की तीन फ्लाइट दिल्ली और एक मुंबई के लिए उड़ान भरती हैं स्पाइसजेट ने सभी फ्लाइट कैंसिल कर दीं इसी तरह एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विस्तारा की फ्लाइट उड़ान भरती हैं इसने भी यह दोनों फ्लाइट रद कर दी थीं। एयरपोर्ट से इंडिगो की 10 फ्लाइट उड़ान भरती हैं इनमें से छह फ्लाइटों ने उड़ान भरी और इंडिगो ने भी अपनी चार फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा बाद में यात्रियों ने दूसरी फ्लाइट में टिकट बुक कराए राजधानी से बेहद कम यात्री निकल रहे हैं पहले राजधानी से लगभग 3000 यात्री विभिन्न शहरों को जाते थे और इतने ही यात्री विभिन्न शहरों से आते थे लेकिन जब से राजधानी में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है तब से यात्रियों की संख्या घटकर 700 से 800 के बीच हो गई है।



