Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध का गढ़ बना झारखंड
Breaking News

JAMSHEDPUR -भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध का गढ़ बना झारखंड

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 6, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य की महागठबंधन सरकार के पिछले एक वर्ष के शाशनकाल के दौरान झारखंड में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ अपराध में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। पिछले कई महीनों से एवं हाल के दिनों में राजधानी राँची के ओरमांझी में महिला के साथ हुए दुष्कर्म से प्रदेश भर में आक्रोश है। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दुष्कर्म, गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं के साथ ही बढ़ते नक्सली घटना, स्वास्थ्य असुविधा, वादाखिलाफी एवं कानून-व्यवस्था की बदहाली का आराेप लगाते हुए बुधवार को साकची गोलचक्कर पर एकदिवसीय धरना दिया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में पार्टी के वरीय नेता समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार ने हेमन्त सरकार को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार आते ही अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और आम लोगों के खिलाफ अपराध में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रदेश में निरंतर हो रही ऐसी घटना से प्रदेशवासी भयभीत हैं। राज्य सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर डाले गए आंकड़े बताते हैं कि बीते नवम्बर माह तक प्रदेश की 1765 महिलाएं बेटियां दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई है। औसत देखा जाए तो प्रतिदिन 5 बहनें हत्या और दुष्कर्म की शिकार हो रही जो अत्यंत भयावह है। जिनमें अधिकांश बेटियां आदिवासी और दलित समाज से हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की आम जनता बहन बेटियों की सुरक्षा के लिये चिंतित है। भाजपा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में आम आदमी की आवाज बनने के लिये संकल्पित है।

संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि तीन दिन पूर्व ओरमांझी, रांची में सिर कटी युवती की मिली नग्न लाश ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस दुर्दांत घटना ने राज्य के आम आदमी को सड़क पर उतरने को विवश कर दिया है। राज्य सरकार घटना के उद्भेदन में अपनी ताकत न लगाकर आम आदमी पर पुलिसिया जुल्म करा रही। जो सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है। प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार आने के बाद महिला एवं बच्चीयों से हो रहे दुष्कर्म पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चुप्पी साध लेना अति दुर्भाग्यपूर्ण है। हेमन्त सोरेन के पास गृह विभाग है, ऐसे में कोई ठोस कदम ना उठा पाना अपराधियों के हौसले को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं -बच्चियाें के साथ गैंगरेप, छेड़छाड़, दुष्कर्म की वारदातें प्रदेश काे कलंकित कर रही है। इसके अलावा खनन माफिया का आतंक, लूट, हत्या के बढ़ते मामले भी जाहिर करते हैं कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हाे चुकी है। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से धरना स्थल तक पैदल मार्च करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कई वक्ताओं ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के पश्चात पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर बढ़ते अपराध पर कड़े निर्दश जारी करने की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, संजीव कुमार, मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, तिर्की, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहंती, नारायण पोद्दार, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार अहमद, प्रीति सिन्हा, अभिमन्यु सिंह, कुमार अभिषेक समेत मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण पर झारखंड ग्रामीण बैंक का जोर, सिंहभूम क्षेत्र की समीक्षा बैठक संपन्न

July 10, 2026

Aaj Ka Rashifal:10 जुलाई 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राहुल बच्चा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सब्बे घायल, 4 गिरफ्तार

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.