रांची।
दिवाली मेला 2019 के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास मोराहाबादी मैदान में लगे स्टालों का भ्रमण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री मूक बधिरओं द्वारा लगाए गए स्टॉल पर गए और उनसे उनकी बातों को जानने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मूक बधिरों के लिए अलग भवन में कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। ताकि इन्हें भी हुनरमंद बनाया जा सके। इनके अंदर भी क्षमता है। इन्हें हुनरमंद बनाकर इनका आर्थिक स्वावलंबन सरकार करेगी। इस क्रम में कुछ महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री से कौशल प्रशिक्षण हेतु आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके लिए भी प्रशिक्षण की व्यवस्था जल्द की जाएगी। वैसे भी सरकार महिला शक्ति के माध्यम से झारखंड का विकास करना चाहती है। आप को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास हो रहें हैं। सखी मंडल का गठन किया गया है ताकि आप रोजगार से जुड़कर अपना आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकें। मुख्यमंत्री स्टॉल भ्रमण के क्रम में शिल्पकारों, छोटे उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित किए गए उत्पादों की सराहना की।
Comments are closed.