रामगढ़ : रामगढ़ जिले में नशीले इंजेक्शन की लत से बर्बाद हो रहे युवा वर्ग को बचाने के लिए हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम में समाजसेवी फज़लू खान ने कहा कि प्रतिबंधित इंजेक्शन जिसके लेने से युवा वर्ग धीरे धीरे मौत के कगार पर पहुंच रहा है. जहरीली इंजेक्शन बेचने वाले के खिलाफ तोपा में उत्तम मेडिकल और हाशमी मेडिकल के खिलाफ आंदोलन कर लोगों को जागरूक किया गया. उन्होंने कहा कि यह लोग प्रतिबंधित सुई बेचते हैं और मोटी रकम वसूलने का काम करते हैं. उत्तम मेडिकल और हाशमी मेडिकल,पैसे के लालच में जहरीली इंजेक्शन का व्यापार कर रहे है,इन जैसे लोगों के चलते वह दिन दूर नहीं जब झारखंड, उड़ता पंजाब हो जाए. समाजसेवी फजलू खान,और समाजसेवी आरिफ कुरैशी द्वारा तोपा में वहां के गणमान्य व्यक्तियों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया ताकि नौजवान युवकों को जहरीली इंजेक्शन लेने से बचाया जाए. विदित हो कि इससे पूर्व इसी संबंध में उत्तम मेडिकल के संचालक को प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल जा चुका है.



