
जमशेदपुर”: गोलमुरी स्थित फ़ूड प्लाजा में राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमिटी के दुर्गापूजा पंडाल का भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, कमिटी के अध्यक्ष कमल नड्डा, भाजपा गोलमुरी अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा की उपस्थिति में विधिवत रूप से भूमिपूजन किया गया। इस दौरान कमिटी के अध्यक्ष कमल नड्डा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी पूजा कमिटी द्वारा बेहद आकर्षक व भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ हीं, विधुत की आकर्षक सज्जा व आग के रोकथाम के लिए विशेष उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।


सोमवार को सम्पन्न हुए भूमि पूजन में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, अध्यक्ष कमल लढा, भाजपा गोलमुरी अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, कमल गुप्ता, शंकर अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अशोक बैराठी, सुशील अग्रवाल, कपिल कुमार समेत बाजार के अन्य लोग उपस्थित थे।

