पटना। दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से बिहार और दिल्ली के बीच कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पटना, दानापुर और पाटलिपुत्र से नई दिल्ली एवं आनंद विहार के लिए वंदे भारत स्पेशल सहित कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेनों का परिचालन नवंबर 2026 के अलग-अलग निर्धारित दिनों तक होगा।
READ MORE:RAILWAY NEWS:धनबाद और बोकारो के रास्ते दुर्ग से बरौनी के बीच चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ
पटना/दानापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें –
1. गाड़ी सं. 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल – 28.11.2026 तक प्रत्येक शनि, सोम एवं बुधवार को
2. गाड़ी सं. 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल – 26.11.2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरूवार को
3. गाड़ी सं. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल – 26.11.2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरूवार को
4. गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल – 25.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को
5. गाड़ी सं. 04088 नई दिल्ली-पटना स्पेशल – 30.11.2026 तक प्रतिदिन
गाड़ी सं. 04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल – 01.12.2026 तक प्रतिदिन
6. गाड़ी सं. 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल – 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को
गाड़ी सं. 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल – 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को
7. गाड़ी सं. 03293 पटना-आनंद विहार स्पेशल – 21.11.2026 तक प्रतिदिन
गाड़ी सं. 03294 आनंद विहार-पटना स्पेशल – 22.11.2026 तक प्रतिदिन
8. गाड़ी सं. 04096 आनंद विहार-पाटलिपु़त्र स्पेशल – 29.11.2026 तक प्रतिदिन
गाड़ी सं. 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल – 30.11.2026 तक प्रतिदिन
9. गाड़ी सं. 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल – 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्र एवं बुधवार को
गाड़ी सं. 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल – 28.11.2026 तक प्रत्येक शनि एवं गुरूवार को
10. गाड़ी सं. 04404 शकुरबस्ती-पटना स्पेशल – 05 से 07 एवं 10 से 14 नवंबर तक
गाड़ी सं. 04403 पटना-शकुरबस्ती स्पेशल – 06 से 08 एवं 11 से 15 नवंबर तक
पटना/दानापुर से चंडीगढ़/फिरोजपुर के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें –
11. गाड़ी सं. 04510 चंडीगढ़-पटना स्पेशल – 06.11.2026 को
गाड़ी सं. 04509 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल – 07.11.2026 को
12. गाड़ी सं. 04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल – 26.11.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को
गाड़ी सं. 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल – 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को
13. गाड़ी सं. 04616 फिरोजपुर-पटना स्पेशल – 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को
गाड़ी सं. 04615 पटना-फिरोजपुर स्पेशल – 25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को

