
जमशेदपुर।


चुनाव की तिथी की घोषणा के साथ ही जिला पुलिस के साथ आबाकारी विभाग सर्तक हो गया है। उसी कर्म में आवाकारी विभाग ने गालूडीह थाना अंतर्गत हेंडलजुड़ी गांव में छापामारी कर अवैध शराब का स्टॉक बरामद कर जब्त किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब दस लाख रुपए बताई जा रही है। वही विभाग ने दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।वही विभाग के अनुसार शराब नकली बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गालूडीह थाना अंतर्गत हेंडलजुड़ी गांव अवैध शऱाब का भडारण है । उसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब को बरामद किया है।वही घटना स्थल से दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है

