जमशेदपुर।


राज्य के अन्नदाता किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए सूबे की रघुवर सरकार समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए उक्त बातें कही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सदैव से ही किसानों के प्रति संवेदनशील रही है। प्रदेश की रघुवर सरकार में प्राथमिकता के साथ किसानों की समृद्धि की दिशा में पहल किया है। कहा कि अब तक मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रदेश के 26 लाख किसानों के बीच लगभग 900 करोड़ रुपये के वितरण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अगले कुछ दिनों में ही राज्य के 35 लाख किसानों के खाते में राज्य सरकार तीन हजार करोड़ रुपए उनकी आर्थिक समृद्धि, कृषि संसाधन जुटाने हेतु प्रदान करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि किसानों के खाते में पैसा रहने से उन्हें कृषि कार्य हेतु किसी के समक्ष हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रघुवर सरकार सूबे के किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित कर समृद्ध बनाने की दिशा में कार्ययोजनाओं के साथ तेज़ी से काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नित सरकारें किसानों और जवानों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।