
जमशेदपुर
रघुवर सरकार के कार्यकाल में बने योजनाओ का लाभ आज राज्य के हर वर्ग ,समुदाय को मिलता देख हेमंत बाबू घबरा गए और इसी बोखलाहट में वो फिर बाहरी भीतरी के नाम पर राज्य के अमन चैन को ख़राब करना चाहते है। उक्त बाते कोल्हान प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी और भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य अजय राय ने कल हेमंत सोरेन के बहरागोड़ा और घाटशिला में दिए गए भाषण के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया में कही। अजय राय आज बहरा गोड़ा प्रत्यासी कुणाल सारंगी के विधान सभा छेत्र बहरा गोड़ा ,गुड़ाबांधा ,बरसोल ,चाकुलिया आदि इलाको के नागरिको से मिले और उनसे भाजपा प्रत्यासी को अपना पूर्ण आशीर्वाद देने का आग्रह किया साथ ही जिला अध्यछ चंडीचरण साव के साथ जिला पदाधिकारियों साथ बैठकर चर्चा की। , अजय राय ने कहा की झामुमो राज की भोली-भाली आदिवासी समुदाय के लोगों को दिग्भ्रमित कर अपना मतलब साधने में लगी रही।
उन्होंने कहा कि हेमंत को झारखंडवासियों का अमन-चैन एवं सदभाव के साथ सर्वमुखी विकास रास नहीं आ रहा है इसलिए वे फिर से स्थानीय नीति और बाहरी- भीतरी का राग अलाप कर राज्य में आग लगाने की तैयारी में हैं और उनका ताजा बयान इसी की बानगी है। उन्होंने कहा कि हेमंत जी को ये हजम नहीं हो रहा है कि रघुवर दास जी की सरकार ने बेदाग 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया बिना किसी दवाब में निर्भीकता के साथ । ये सारी चीजे हेमंत बाबू को देखि नहीं जा रही है इसीलिए वो राज्य में एक बार फिर से बाहरी-भीतरी की आग लगाकर पिछले पाँच वर्षों से चली आ रही झारखंड की विकास यात्रा को येन केन प्रकारेण रोकने की जुगत में लगे हुए हैं पर हेमंत सोरेन को यह समझना चाहिए कि बाहरी-भीतरी कर वे न तो राज्य का भला कर रहे हैं और न ही अपना भला कर रहे हैं।
हेमन्त सोरेन बताए की आज सरकार के योजनाओ का लाभ उनके विधान सभा सहित राज्य में रहने वाले समाज के हर वर्ग के लोगो को मिल रहा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने पांच साल में 28 लाख ‘सखियों’ को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर नारी सशक्तिकरण का रिकार्ड बनाया।
57 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वस्थ प्रदेश की ओर कदम बढ़ाया। सरकार ने 15 लाख से अधिक युवाओं को मुद्रा लोन देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत प्रदेश की 27 लाख बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया।
राज्य में 100 टेली मेडिसिन सेंटर की शुरुआत की, 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू कर प्रदेश में गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बनाई। स्टार्टअप के लिए युवाओं की सोच को आकार देने के लिए 2016 में स्टार्टअप पॉलिसी लागू किया।
पिछले पांच वर्ष में झारखण्ड के सकल राज्य घरेलू उत्पाद की औसत वार्षिक वृद्धि दर स्थिर मूल्य पर 7.3 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि
झामुमो ने झारखण्ड के विकास को पहुंचाया गर्त में। वर्ष 2013—14 में राज्य की जीडीपी गिरकर 1.57 प्रतिशत पहुंच गई थी। वर्तमान में झारखण्ड की प्रति व्यक्ति आय 2018-19 में बढ़कर 76,019 रुपये हो गई है।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड को लूटने वाले हेमंत सोरेन के समय झारखण्ड की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2013—14 में यह मात्र 46,554 रुपये ही थी। रघुवर सरकार ने वर्ष 2015-16 में कुल व्यय का 26 प्रतिशत लोककल्याणकारी कार्यों पर किया खर्च किया।
विकास कार्यों पर रघुवर सरकार द्वारा व्यय की दर अभी भी 25 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। वर्ष 2016—17 में शुरू हुआ 260 कृषि सिंगल विंडो सेंटर का लाभ किसानों को मिल रहा है।
सौर ऊर्जा नीति के तहत वर्ष 2020 तक चरणबद्ध तरीके से 2650 मेगावाट क्षमता सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने का है लक्ष्य।
भाजपा सरकार में रुकी मजदूरी भुगतान के लिए क्षतिपूर्ति नियमावली, 2015 बनाकर मस्टर रोल बंद होने के 15 दिन के भीतर मजदूरी भुगतान नहीं होने पर क्षतिपूर्ति के भुगतान का प्रावधान किया। मनरेगा के अंतर्गत काम की मांग के 15 दिनों के अंदर रोजगार प्राप्त न होने पर बेरोजगारी भत्ता देने के लिए बेरोजगारी भत्ता भुगतान नियमावली, 2015 का गठन किया गया। विधायकों की अनुशंसा पर ली जाने वाली योजना तथा मुख्यमंत्री विकास योजना का एकीकरण किया गया। प्रति विधायक विकास निधि के अंतर्गत देय वार्षिक राशि बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये की गई।
उन्होंने कहा कि विकास की दुहाई देने वाली झामुमो और कांग्रेस प्रदेश की जनता को एक बार फिर बरगलाने का प्रयास कर रहे है ,मगर राज्य की जनता अब उनके सब्द जाल में फसने वाली नहीं है उन्हें मालूम है पूर्ण बहुमत सरकार की उपलब्धिया। इस अवसर पर कमल आचार्य , पुर्णेन्दु घोस ,नारायण राणा सुमन कल्याण मंडल ,सुदीप पटनायक ,जितवाहन राउत , आदि शामिल थे ।

