Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – फ़ील गुड में ना रहें कार्यकर्ता, चुनाव जीतने के लिए प्रबंधन और क्रियान्वयन जरूरी : सीएम रघुवर
Top Stories

जमशेदपुर – फ़ील गुड में ना रहें कार्यकर्ता, चुनाव जीतने के लिए प्रबंधन और क्रियान्वयन जरूरी : सीएम रघुवर

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 22, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फ़ील गुड में ना रहें| हर घर से मोदी के समर्थन में वोट तभी मिलेगी जब हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हर घर तक दस्तक देंगे| उक्त बातें शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही| श्री दास जमशेदपुर के तुलसी भवन में जमशेदपुर लोकसभा के चुनाव संचालन समिति के संयोजकों, विधानसभा स्तरीय कोर कमिटी के सदस्यों और सभी मंडलों के मण्डलाध्यक्षों और महामंत्री को संबोधित कर रहे थे| बैठक में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो, विधायक मेनका सरदार और लक्ष्मण टुडू,पूर्ब प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी भी मौजूद थें| सीएम ने लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी कार्यकर्ताओं से फ़ीडबैक भी लिया और जरुरी मंत्र भी सुझाएँ| सीएम ने जमशेदपुर लोकसभा सीट जीतने का दावा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से गंभीर रहने की सलाह दी| उन्होंने पिछली गलतियों से सबक लेने को कहा| सीएम ने कहा की हम जीत रहे हैं, यह अच्छी बात है| लेकिन यही मानकर जनसंपर्क अभियान में ढील दें यह भूल नहीं करनी है| सीएम ने कहा की कार्यकर्ता श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय की फील गुड वाले माहौल से बचें| श्री दास ने कहा की जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी की बढ़त पिछले चुनाव से ज्यादा हो इस बात की चिंता कार्यकर्ताओं को करनी है| चुनाव रणनीति से जीती जाती है जिसमें प्रबंधन और क्रियांवयन मुख्य अंश हैं| भारतीय जनता पार्टी के पास दक्ष कार्यकर्ताओं की बड़ी फ़ौज़ है| नए युवाओं के जोश और पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभवों का भरपूर लाभ लेने के लिए विधानसभा, मंडलों और बूथ तथा पंचायत स्तर पर बैठकें कर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया| सीएम ने कहा की किसी भी सूरत में 30 अप्रैल तक हर मंडल में जनसंपर्क का प्रथम चरण संपन्न कर लिए जाएँ और एक भी घर ना छूटे इसका विशेष ख्याल रखें| मुख्यमंत्री ने आदिवासी और अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भी विशेष सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया| कहा की कांग्रेस और जेएमएम ने आदिवासी समाज और अल्पसंख्यकों को महज़ वोट बैंक के रूप में वर्षों इस्तेमाल किया लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें सम्मानपूर्वक मुख्यधारा से जोड़ा है| इस बात को आदिवासी समाज और अल्पसंख्यक भी भली-भाँती समझते हैं| बैठक में विशेष रूप से लोकसभा संयोजक मुरलीधर केडिया, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार, पूर्वी सिंघभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, ,मुकुल मिश्रा,राजकुमार सिंह,मिथिलेश सिंह यादव,अनिल सिंह,रामबाबु तिवारी,नंदजी प्रसाद, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल,मेघलाल टुडू,मनोज प्रताप सिंह,मुकुल मिश्रा,तपन ओझा,विकास सिंह,हरेंद्र पांडेय,गुंजन यादव,पुष्पा तिर्की,नीरू सिंह,अजय श्रीवास्तव,शम्भू मल्लिक,सरोज महापात्रा,सत्य तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें|

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.