पूर्णिया _
पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅ निशांत कुमार तिवारी (भा0पु0से0) एवं उत्पाद अधीक्षक द्वारा मद्ध निषेध अभियान की समीक्षा समहरणालय कक्ष में किया गया :-
समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिया गया है :-
1-पुलिस एवं उत्पाद विभाग मिलकर संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलायें।
2-उत्पाद अधिनियम के तहत् पूर्व में जेल गये हुए तथा जमानत पर मुक्त अपराधकर्मियों के गतिविधि पर निगरानी रखें।तथा उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें।
3-उत्पाद अधिनियम के तहत् गिरफ्तार होने वाले अपराधकर्मियों का नाम गुण्डा पंजी में दर्ज करने हेतु प्रस्ताव समर्पित करें।
4-उत्पाद अधिनियम के तहत् दर्ज कांडों का अनुसंधान शीध्र पूर्ण कराते हुए आरोप पत्र समर्पित करें।
5-पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मद्ध निषेध अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे। तथा लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक कारवाई की जायेगी।
समीक्षा बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थें।



