
पुणे, मुंबई, अहमदाबाद एवं श्रीगंगानगर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
हाजीपुर
आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, वलसाड, अजमेर, जोधपुर एवं कोटा हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
READ MORE:SOUTH EASTERN RAILWAY :रेल लाइन पर हाथियों की आवाजाही से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 11 ट्रेनें प्रभावित
1. गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 13.10.2026 से 17.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे डीडीयू, 17.15 बजे बक्सर, 18.10 बजे आरा, 19.25 बजे दानापुर, 20.20 बजे पाटलिपुत्र, 21.03 बजे सोनपुर, 21.15 बजे हाजीपुर, 22.25 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 15.10.2026 से 19.11.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 04.15 बजे मुजफ्फरपुर, 05.10 बजे हाजीपुर, 05.25 बजे सोनपुर, 06.15 बजे पाटलिपुत्र, 06.40 बजे दानापुर, 07.13 बजे आरा, 07.56 बजे बक्सर एवं 10.30 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।
2. गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 09.10.2026 से 21.11.2026 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.20 बजे डीडीयू, 18.33 बजे बक्सर, 19.48 बजे आरा रूकते हुए 21.50 बजे दानापुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 11.10.2026 से 23.11.2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 00.10 बजे खुलकर 00.40 बजे आरा, 01.30 बजे बक्सर एवं 03.40 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।
3. गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल- लोकमान्य तिलक स्पेशल 06.10.2026 से 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 08.10.2026 से 26.11.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचती है।
4. गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचती है । गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 29.11.2026 प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरेे दिन 20.05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 09.00 बजे सहरसा पहुंचती है ।
5. गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 30.11.2026 तक प्रतिदिन पुणे से 15.40 बजे खुलकर दूसरे दिन 22.20 बजे डीडीयू, 23.48 बजे बक्सर, तीसरे दिन 00.38 बजे आरा रूकते हुए 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल 02.12.2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा, 06.43 बजे बक्सर एवं 08.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी ।
6. गाड़ी संख्या 05589/05590 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे)-मुजफ्फरपुर स्पेशल (हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 06.10.2026 से 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 19.20 बजे खुलकर 20.05 बजे हाजीपुर, 20.20 बजे सोनपुर, 22.00 बजे पाटलिपुत्र, 22.23 बजे दानापुर, 23.01 बजे आरा, 23.43 बजे बक्सर, अगले दिन 02.13 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 11.40 बजे हडपसर पहुंचती है । वापसी में गाड़ी संख्या 05590 हडपसर (पुणे)-मुजफ्फरपुर स्पेशल 08.10.2026 से 26.11.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को हडपसर से 15.00 बजे खुलकर पर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 21.40 बजे डीडीयू, 23.00 बजे बक्सर, 23.45 बजे आरा, तीसरे दिन 00.15 बजे दानापुर, 00.40 बजे पाटलिपुत्र, 01.23 बजे सोनपुर, 01.35 बजे हाजीपुर रुकते हुए 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचती है ।
7. गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 18.10.2006 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 20.10.2026 से 01.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 00.45 बजे खुलकर 02.40 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रूकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी ।
8. गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल – मुजफ्फरपुर-छपरा- लखनऊ-झांसी के रास्ते गाड़ी संख्या
09465/66 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन किया जाएगा । गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 16.10.2026 से 13.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से 20.25 बजे खुलकर तीसरे दिन 07.00 बजे मुजफ्फरपुर तथा 08.55 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 10.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 19.10.2026 से 16.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को दरभंगा से 03.़00 बजे खुलकर 04.05 बजे समस्तीपुर, 05.20 बजे मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 16.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी ।
9. गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल- डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते चलायी जा रही
गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल का परिचालन विस्तार पूजा स्पेशल के रूप में किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 23.11.202 तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड से 08.40 बजे खुलकर अगले दिन 08.35 बजे डीडीयू, 09.42 बजे बक्सर, 10.35 बजे आरा रुकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 13.30 बजे 14.00 बजे आरा, 14.42 बजे बक्सर एवं 17.25 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 21.30 बजे वलसाड पहुंचेगी ।
10. गाड़ी संख्या 09601/09602 मदार-पटना-मदार (अजमेर) स्पेशल- (डीडीयू-प्रयागराज-टुण्डला -आगरा-जयपुर के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 09601 मदार (अजमेर)-पटना स्पेशल 26.11.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को मदार जं. से 06.40 बजे खुलकर 08.40 बजे जयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 02.55 बजे डीडीयू, 03.52 बजे दिलदारनगर, 04.18 बजे बक्सर, 04.43 बजे रघुनाथपुर, 05.44 बजे आरा एवं 06.28 बजे दानापुर रुकते हुए 08.15 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09602 पटना-मदार स्पेशल 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को पटना से 10.15 बजे खुलकर 10.30 बजे दानापुर, 10.25 बजे आरा, 11.20 बजे रघुनाथपुर, 11.50 बजे बक्सर, 12.20 बजे दिलदारनगर एवं 15.10 बजे डीडीयू सहित अन्य रुकते हुए अगले दिन 11.00 बजे जयपुर तथा 13.20 बजे मदार (अजमेर) पहुंचेगी ।
11. गाड़ी संख्या 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल- (डीडीयू-प्रयागराज-टुण्डला-आगरा-जयपुर के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल 07.10.2026 से 25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी (जोधपुर) से 17.20 बजे खुलकर 23.05 बजे जयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.40 बजे डीडीयू, 15.50 बजे बक्सर, 16.36 बजे आरा रुकते हुए 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल 08.10.2026 से 26.11.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को दानापुर से 19.10 बजे खुलकर 19.50 बजे आरा, 21.10 बजे बक्सर, अगले दिन 01.45 बजे डीडीयू सहित अन्य रुकते हुए दूसरे दिन 19.30 बजे जयपुर तथा तीसरे दिन 01.30 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) पहुंचेगी ।
12. गाड़ी संख्या 09823/09824 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया (कोटा) स्पेशल- (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी-गुना के रास्ते) –
गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया (कोटा)-दानापुर स्पेशल 10.10.2026 से 14.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया (कोटा) से 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे डीडीयू, 21.30 बजे बक्सर, 22.30 बजे आरा रुकते हुए 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया (कोटा) स्पेशल 12.10.2026 से 16.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 01.15 बजे 01.45 बजे आरा, 02.35 बजे बक्सर एवं 05.20 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 03.45 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी ।

