
सुभाष के पास से पिस्तौल बरामद
पहले पूछताछ में सुभाष के साले का आया था नाम
आदित्यपुर: मांझीटोला में रविवार की रात करीब 7 बजे ग्राम स्थान के पास सालडीह के युवक विकास प्रमाणिक की गोली मारकर घायल कर देने के मामले में आदित्यपुर पुलिस ने उसके बड़े भाई सुभाष प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पिस्तौल भी बरामद किया है. इस संबंध में घायल विकास प्रमाणिक के छोटे भाई रवि प्रमाणिक के बयान पर आदित्यपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार पहले जांच में यह बात सामने आयी थी कि विकास को सुभाष के साला गणेश ने गोली मारी है, लेकिन परिजनों से पूछताछ के दौरान जब सुभाष से पूछताछ की गई तो उसके पास से पिस्तौल बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि सुभाष ने ही विकास को गोली मारी है. घटना का कारण पारिवारिक विवाद



