
जमशेदपुर।


जनआशीर्वाद यात्रा पर राजनितीक बयानबाजी शुरु हो गई है। इस यात्रा पर अपनी प्रतिक्रीया देते हुए पूर्व राज्यसभा सासंद प्रदीप बालमुचू ने कहा कि यह यात्रा रघुवर सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए कर रही है। उन्होने कहा कि असल में यह सरकार पिछले पांच सालो मे कुछ ऐसे काम किया ही नही जिससे जनता उन्हे वोट दे। इस कारण वर्तमान ऱघुवर सरकार जनआशीर्वाद यात्रा के बहाने लोगो को बरगला रहे है। लेकिन जनता उनकी बातो में नही आने वाली नही है। प्रदीप बालमुचू जमशेदपुर मे पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होने साफ तौर पर कहा कि किसी भी हाल में अब इनकी झुठी बातो मे प्रदेश की जनता नही आएगी और जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे में देखने को मिलेग
उन्होने जनआशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कि एक तरफ सरकार का दावा है कि उनके कार्यकाल में कई विकास के कार्य किए है। जब ऱघुवर सरकार ने विकास कार्य किए है तो उन्हे जनता के पास जाने के जरुरत क्या हैं। अगर वे जनता के हित में सही काम किए होगे तो आनेवाले चुनाव जनता फिर चुन लेगी । वे जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे।
उन्होने कहा कि क्या आवश्यकता पड़ गई है कि आपको आशीर्वाद लेने के लिए घुम रहे है अगर आप अच्छा काम किए है तो आप मिडीया के माध्यम से लोगो को बताए। उन्होने कहा कि अगर आप काम के बदले वोट मांगते तो आपको जन आशीर्वाद से कार्यक्रम की जरुरत नही पड़ती है। उन्होने कहा कि अगर आशीर्वाद मांग रहे है इसका मतलब है कि आपने कभी कोई काम नही किया लोगो को आप बरगला रहे है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम आप कर रहे है।उन्होने संथाल में जनआशीर्वाद यात्रा के देवघर में मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे शिक्षा और स्वास्थय को अपना ईचीवेटं बताया था। जबकि सच्चाई यह है कि दोनो मे यह सरकार फेल हुए है।
वही कोल्हान मे हुए जनआशीर्वाद योजना के बारे मे बताया कि बहारागोड़ा से यह कार्यक्रम करके जब यह घाटशिला पहुंचे। तो उसके बाद मुख्यमंत्री अपनी जनआशीर्वाद यात्रा को मुसाबनी की ओर ले गए। वह भी एक योजना थी क्योकि मुख्यमंत्री को पता था कि आगे से एन एच -33 की स्थिती काफी खराब हे। इसलिए उन्होने रास्ता बदल दिया। उन्हे तो इस यात्रा में अपनी स़ड़क के बारे में बताना चाहिए।

