Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना : डब्ल्यूजेएआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के समकक्ष वेब पत्रकारों को सुविधाएं देने की उठी माँग
Top Stories

पटना : डब्ल्यूजेएआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के समकक्ष वेब पत्रकारों को सुविधाएं देने की उठी माँग

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 14, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

– सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सात सूत्री माँगों का ज्ञापन सौंपेगा संगठन

– डब्ल्यूजेएआई ने सुविधाओं की माँग के लाभार्थियों की पात्रता भी की तय

– पटना में WJAI की वेबसाइट का हुआ लोकार्पण,

– देश भर के वेब जर्नलिस्ट्स बैठक में हुए शामिल

पटना (बिहार) : वेब पत्रकारों के हित में देश की पहली एसोसिएशन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी बैठक सह वेबसाइट लोकार्पण समारोह सोमवार को पटना में जमाल रोड स्थित बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन की वेबसाइट का लोकार्पण विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्युष, रजनीशकांत द्वारा किया गया।

वेबसाइट लाँच समारोह को संबोधित करते हुए एम एल सी प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि उनके द्वारा वेब जर्नलिस्टों को राज्य में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समकक्ष मान्यता और सुविधा देने का सवाल सदन के सत्र में उठाया जाएगा।

बेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में संरक्षक रजनीकांत पाठक ने कहा कि जिस तरह केंद्र व राज्य की सरकार टीवी मीडिया व प्रिंट मीडिया पर सरकारी कार्यक्रम के प्रचार प्रसार पर खर्च करती है उसी तरह बेब मीडिया के लिए भी बजट दे। पाठक ने कहा कि असंख्य बेब पत्रकार आज बिना सामाजिक सुरक्षा व सुविधा के काम कर रहे हैं। वेब पोर्टल के जरिए गाँव से लेकर शहर तक की ख़बर 24 घंटे मिलती रहती है। सरकार नई नीति बनाकर बेब जर्नलिज्म में लगे पत्रकारों को वो तमाम सुविधा दे जो टीवी या प्रिंट मीडिया को दे रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने कहा कि डब्ल्यूजेएआई के तीसरी बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी और पूर्व से प्रस्तावित वेब पत्रकारों का ग्लोबल समिट शीतकालीन सत्र के बाद पटंना में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमिताभ ओझा ने अतिथियों और वेब पत्रकारों को स्वागत करते हुए पत्रकारिता में शूचिता की बात कही।

समारोह में डब्लूजेएआई के राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने बताया कि एसोसिएशन के वेबसाइट लॉन्चिंग के बाद वेब पत्रकारों को भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक पत्रकारों के समकक्ष मान्यता एवं सुविधा देने समेत अन्य मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सूचना मंत्री से मिलकर सौंँपा जाएगा और वेब पत्रकारों के सम्मान और सुविधा की निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

दूसरे सत्र में डब्ल्यूजेएआई से जुड़े सभी वेब पत्रकारों को स्वनियमन का कड़ाई से पालन का निर्णय लिया गया। संगठन ने वेब पोर्टलों के लिए भी संगठन की सदस्यता का द्वार खोलते हुए सदस्यता राशि मात्र 2.5 हजार और वार्षिक अंशदान 5 सौ रुपयज तय किया गया। बैठक में व्यापक स्तर सदस्यता चलाने का निर्णय किया गया। तय किया गया कि संगठन की सदस्यता लेने वाले पोर्टल अपने सभी पत्रकारो को संगठन की सदस्यता ग्रहण करा सकते हैं पूर्व से किसी पोर्टल के चार पत्रकारों को ही संगठन की सदस्यता दी जाती रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एसोसिएशन से जुड़े कई अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर दूसरे सत्र में जिला संयोजकों के साथ बैठक कर एसोसिएशन विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कई अन्य राज्य एवं जिलों के संयोजकों की जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, संरक्षक रजनीकांत पाठक, देवकुमार सिंह, मनोज कुमार चौधरी, डॉ. लाल बाबू यादव, प्रफुल्ल ओंकार झा, चंदन कुमार, रंजन श्रीवास्तव, संजय पांडेय, वीरेंद्र कुमार यादव, मनोकामना सिंह, कमल सिंह सेंगर, रामबालक राय, चंदन राज, आदित्य कुमार, अक्षय आनंद, समेत राष्ट्रीय कमिटी के सदस्यों, कई अन्य राज्यों के राज्य प्रभारी एवं बिहार के सभी जिलों के जिला संयोजक मौजूद रहे।

अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल और संचालन राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने किया।

आयोजन में राष्ट्रीय सचिव निखिल केडी वर्मा, संयुक्त सचिव मधूप मणि पिकू, पटना शाखा अध्यक्ष बालकृष्ण, पारसनाथ, अक्षय आनन्द की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.