
पटना | पटना में गुरु गोविन्द सिंह महराज के 350 वे प्रकाशोत्सव पर्व की तैयारी पुरे जोर -शोर से चल रही है | राज्य सरकार की और से देशविदेश से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए रहने और ठहरने उनके खाने पीनेकी व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी को किसी तरह की दिक्कत ना होइस अवसर पर देश -विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ के बीच बाबा अवतारसिंह मोनी प्रकाशोत्सव पर्व का मुख्य आकर्षण होंगे | खासतौर से अवतारसिंह मोनी बाबा की पगड़ी व अनूठा अंदाज़ लोगो के लिए कोतुहल का विषयरहेगा | उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए पटनावासी उनके आने का बेसब्रीसे इंतज़ार कर रहे है |आपको बता दे की बाबा अवतार सिंह मोनी का नाम गिनीज बुक ओफ़ वर्ल्ड रिकार्ड
में दर्ज है | बाबा अवतार सिंह मोनी की पगड़ी का वजन 45 किलो से अधिक होता हैउनकी पगड़ी 600 मीटर से ज्यादा कपड़े से बनी होती है और उसका वजन 100 पौड़यानी 45 किलो से अधिक होता है | 60 साल से अधिक उम्र के इस उम्र के इस बाबा कोदेखना पटनावासियों के सपना पूरा होने से बढ़कर होगा |
बाबा अवतार सिंह की पगड़ी ही दुनिया भर में उनकी पहचान है ,और इतनी भारी पगड़ीपहनकर ये बाबा बुलेट गाड़ी चलाते है | उन्हें जानने वाले सरदार रंजीत सिंह ने कहा कीवे सिखों की अलग पहचान बरक़रार रखने और धर्म का प्रचार करने के लिए यह सब कररहे है | आज तक दुनिया में इतनी बड़ी और भारी पगड़ी किसी ने नहीं पहनी है



