

राजेस तिवारी
पटना |
बिहार में मौसम के बदलाव के कारण कोहरा बढ़ा है इस कारण दर्जनों ट्रेने देर से चल रही है ,कई फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई है | मौसम में आए बदलाव के साथ शनिवार को कोहरे का कहर अधिक बढ़ा है | इसका असर जनजीवन पर पड़ा | सूर्य के दर्शन काफी देर बाद हुए | करीब 10 बजे तक सड़को पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भीतर रही | इसका असर ट्रेन व परिचालन व फ्लाइट्स पर पड़ा | सुबह में बच्चो को स्कूल जाने में परेशानी तो हुई साथ ही ऑफिस जाने वाले भी परेशान रहे | ट्रेन की बात करे तो अप और टाउन दोनों ही राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही है | शुक्रवार को सुबह 6 15 बजे जंक्शन से खुली राजधानी एक्सप्रेस शाम 6 30 बजे इलाहबाद में थी | वह ट्रेन काफी विलंब से आज दिल्ली पहुची | गुरुवार की शाम 5 25 बजे नई दिल्ली से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह
खुली | वह ट्रेन भी 12 घंटे में इलाहबाद तक ही पहुची | पटना जक्शन से साफ 7 25 बजे खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस शनिवार की सुबह खुली | शाम 6 बजे खुलने वाली संपूर्ण क्रंति एक्सप्रेस भी आज शुबह नई दिल्ली के लिए खुली | उपासना एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को समय से चलाने के लिए रद्द कर दिया गया है | पटना एयरपोर्ट पर एक दिसंबर से पाच जोड़ी उड़ाने रद्द है ,जो उड़ाने रद्द नहीं है ,उनपर भी आज ग्रहण लगता दिखा ,कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट्स के ऑपरेशन में मुश्किल हुई |

