Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS: 26 साल बाद उसी मंच पर पहुंचीं श्रेयशी सिंह, जहां पिता दिग्विजय सिंह ने किया था दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, बोलीं- बेटियों को आगे बढ़ने दें
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: 26 साल बाद उसी मंच पर पहुंचीं श्रेयशी सिंह, जहां पिता दिग्विजय सिंह ने किया था दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, बोलीं- बेटियों को आगे बढ़ने दें

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 11, 2026Updated:October 11, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर, 11 अक्टूबर 2026। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एम टाइप मैदान में प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन इस बार भावनात्मक और यादगार बन गया। बिहार की खेल मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयशी सिंह ने फीता काटकर भव्य पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 26 साल पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2000 में उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह भी इसी मंच पर आए थे और पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।

पिता की यादों को साझा करते हुए श्रेयशी सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि खेल और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए वह अपने पिता की सोच, ईमानदारी और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।

पंडाल खुलते ही श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में पूजा समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में दिखेगी झारखंड के गांवों और आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक, पूर्व CM रघुवर दास ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

मां दुर्गा की सच्ची आराधना तभी, जब बेटियों को मिले सम्मान : श्रेयशी सिंह

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रेयशी सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों तक लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और सात्विक जीवन अपनाते हैं। लेकिन देवी की सच्ची आराधना तभी सार्थक होगी, जब समाज में बेटियों, माताओं और बहनों को उचित सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि यदि बेटियां घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं, तो परिवार और समाज को उनका पूरा सहयोग करना चाहिए।बेटियों को अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा तो वे हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

पिता की यादों से जुड़ा आदित्यपुर का मंच, 26 साल बाद बेटी ने किया उद्घाटन

श्रेयशी सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि 2 अक्टूबर 2000 को उनके पिता दिग्विजय सिंह इसी पूजा आयोजन में शामिल हुए थे।उन्होंने कहा कि आदित्यपुर और जमशेदपुर के लोगों से उनके परिवार का पुराना आत्मीय संबंध रहा है। इसी लगाव के कारण व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह दिल्ली से सीधे जमशेदपुर पहुंचीं।उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम होने के कारण उन्हें रात में ही पटना के लिए रवाना होना था।श्रेयशी सिंह ने अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बीच पुराने आत्मीय संबंधों का भी उल्लेख किया।

जमुई की जनता ने दोबारा दिया सेवा का अवसर

श्रेयशी सिंह ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जमुई की जनता ने उन्हें करीब 41 हजार मतों के अंतर से विजयी बनाया था।उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के चुनाव में जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया और लगभग 54 हजार मतों की बढ़त के साथ उन्हें दोबारा सेवा करने का अवसर दिया।उन्होंने कहा कि राजनीति और खेल, दोनों क्षेत्रों में उनका उद्देश्य अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाना और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करना है।

हिमाचल के प्राचीन शिव मंदिर की थीम पर बना भव्य पंडाल

पूजा समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को हिमाचल प्रदेश के प्राचीन एवं भव्य शिव मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है।पश्चिम बंगाल के मेचेदा से आए कारीगरों ने पंडाल को आकर्षक स्वरूप दिया है। वहीं, कोलकाता के मूर्तिकारों ने मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तैयार की हैं।प्रतिमाओं और सजावट में हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं तथा पारंपरिक पहनावे की झलक देखने को मिल रही है।पंडाल की विशेष विद्युत सजावट की जिम्मेदारी कोलकाता के बीजू दा लाइट सिस्टम को सौंपी गई है। समिति को उम्मीद है कि आकर्षक रोशनी और कलात्मक प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनेगी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पर पुलिस अलर्ट, हाता और हल्दीपोखर के पंडालों में पहुंचे ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना जरूरी

श्रेयशी सिंह ने कहा कि डिजिटल युग और पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के बीच अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत को सहेजकर रखना आवश्यक है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकास के समन्वय का भी उल्लेख कियाअपने संबोधन के अंत में उन्होंने ‘जय हिंद, जय बिहार, जय भारत’, ‘दुर्गा मैया की जय’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाए।

उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी, मीरा मुंडा, पूजा समिति के संरक्षक ए.के. श्रीवास्तव, अध्यक्ष अंकुर सिंह, पूर्व उप महापौर अमित सिंह, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा, बारी मुर्मू, वीरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, राजीव रंजन मुन्ना, सरयू पासवान, जगदीश नारायण चौबे, मजदूर नेता भगवान सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, अरुण सिंह और बसंत प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई गौशाला में बनारस की तर्ज पर भव्य गौ-आरती, अग्रसेन जयंती पर उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, गौ-सेवा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

October 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :श्री अग्रसेन जयंती का हुआ भव्य आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

October 11, 2026

GHATSILA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले मऊभंडार स्वर्णरेखा नदी घाट पर पुलिस अलर्ट, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.