
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए रविवार को जुगसलाई स्थित टाटानगर गौशाला में गौ सेवा की गयी। पितृपक्ष के अवसर पर गौमाता की सवामणी का आयोजन शाखा सदस्य उषा चौधरी के सौजन्य से किया गया।
इस मौके पर पंडित ने गौशाला में सवामणी के लिए गौमाता का पूजन करवाया और उसके बाद सुरभि शाखा की महिलाओं ने अपने हाथो से गौमाता को दलिया एवं गुड़ खिलाया गया। इससे पहले पंडित ने गौपूजन संकल्प करवाते हुए गौमाता को सब सुखों की खान बताया और कहा कि गौमाता की सेवा करने से व्यक्ति के सारे मनोरथ पूरे हो जाते हैं।
सुरभि शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी नेतृत्व एवं शाखा सचिव कविता अग्रवाल, चंदा चौधरी, कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल, गायत्री, सोनी एवं सावित्री देवी के सहयोग से संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी ने कहा कि पितृपक्ष में गौ सेवा महासेवा होती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के श्राद्ध पर गोशाला में जाकर गोसेवा करने और हरा चारा खिलाने से पितृ पक्ष प्रसन्न होते हैं। पितृ पक्ष में गौग्रास के बिना श्राद्ध कर्म अधूरा है।



