JAMSHEDPUR
भाजमो उलीडीह मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कि गई है । बैठक में संगठन से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में संगठन और बूथ समिति विस्तार पर चर्चा की गई ।
मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह नें कहा की स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में अनलोक की घोषणा के उपरांत मंडल कार्यकर्ता क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को संगठन के विचारों से अवगत कराकर संगठन का विस्तार करेंगे । बैठक में शामिल जिला के कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, प्रेम सक्सेना ,इंदुशेखर सिंह, धननंजय ठाकुर, सुनिता सिंह, गणेश शर्मा, समरेश मजुमदार, संतोष सिन्हा, अभिजित सेनापति आशीष तिवारी राहुल प्रसाद उपस्थित हुए ।
