
एलईडी लाइटिंग क्षेत्र में लगातार विस्तार कर रही, ओपल इंडिया, ने आज भारतीय बाजार में अपने सुपर एलईडी वेरिएंट, सीओबी लाइट को लाॅन्च किया। सितंबर में ओपल के आरजीबी स्ट्रिप के लॉन्च के साथ, उनके आर एंड डी विभाग ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।


ओपल के आधुनिक कैट लॉग में शामिल नवीनतम, सीओबी लाइट, में इसके उपयोगकर्ताओं के लिए आकर्षक विशेषताएं मौजूद हैं। इसका उपयोग होटल, घर, रेस्टोरेंट और रिटेल स्टोर जैसे सभी स्थानों में किया जा सकता है। इसकी अन्य विशेष लाभों के साथ, इसका क्लीयर बीम फीचर किन्हीं खास वस्तुओं की सेटर-स्टेज डिटेलिंग उपलब्ध कराने के लिए सर्वोत्तम है। झिलमिलाहट (फ्लिकर) से मुक्त रखने वाला फीचर आंखों से तनाव को दूर रखता है; जब कि कट-आउट एडजस्टमेंट की विस्तृत रेंज क्षेत्र को भरपूर उजाले से भरा रखता है। सीओबी लाइट की उच्च प्रभावकारिता एनर्जी एफियिशएंसी का ध्यान रखती है जो पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा है, जबकि इसकी आकर्षक डिजाइन घर को स्मार्ट टच देती है। यह अपने एआईहीटसिंक फीचर के साथ पूरी तरह से आंतरिक एलईडी हीट का उपयोग करना सुनिश्चित करता है, इस प्रकार एलईडी की प्रकाश उपलब्धता और इसके लाइफ टाइम उपयोग को बढ़ाता है।
सेफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘झिलमिलाती एलईडी रोशनी का लंबे समय तक उपयोग, आंखों की रोशनी और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है‘‘। उन्होंने 50 लोगों पर एक परीक्षण किया, जिसमें उन्हें 15 दिन 4 घंटे तक एलईडी प्रकाश में रखा गया। एलईडी की झिलमिलाती रोशनी में थोड़े समय रहने के जो प्रभाव पड़े, उसमें सिरदर्द, आँखों में तनाव, मानसिक थकान और भावनात्मक असंतुलन शामिल थे।
सीओबी लाइट में झिलमिलाहट (फ्लिकर) से मुक्त फीचर के बारे में विस्तार से बताते हुए, ओपल लाइटिंग इंडिया के कंट्री हेड श्री रैंबो झांग विस्तार ने कहा कि ‘ओपल एलईडी लाइटिंग पूरी तरह से आरएंडडी प्रक्रिया का परिणाम है और यह बिल्कुल झिलमिलाहट-मुक्त रोशनी प्रदान करती है‘। ओपल के सभी नये प्राॅडक्ट एलईडी तकनीक की लाभकारी विशेषताओं का उपयोग कर रहे हैं, ताकि किफायती, कुशल और कम ऊर्जा की खपत वाले प्रकाश की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा किया जा सके।
अग्रणी लाइटिंग मैन्यू फैक्चरर, ओपल, के ग्राहकों में बर्गर किंग, स्टार बक्स, और एडिडास जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने भारत में अपने आॅपरेशन की शुरुआत ऐसे कस्टमाइज्ड प्राॅडक्ट के साथ की, जो स्थानीय समस्याओं जैसे वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और सर्ज प्रोटेक्शन का समधान पेश करते हैं। दुनियाभर के 70 देशों में अपनी सेवाएं देते हुए, ओपल का उद्देश्य ऊर्जा की बचत और उपयोगकर्ता के अनुकूल लाइटिंग व्यवस्था प्रस्तुत करना और भारतीय बाजार में अनुसंधान और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरना है, जैसा कि उनकी नवीनतम टैग लाइन-‘सीबियाॅन्ड‘ भी कहती है।

