
उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। योगी ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और इसी दौरान विपक्ष पर भी करारा वार किया। असदुद्दीन ओवैसी, मायावती द्वारा बीते दिनों एनकाउंटर नीति पर उठाए गए सवालों पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसका कोई धर्म नहीं होता।


प्रदेश में अपराधियों के प्रति एक्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसका कोई जाति, धर्म या मजहब नहीं होता है. हम प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं और उसी दिशा में आगे भी बढ़ेंगे’।

