
जमशेदपुर।


विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है ।आज यह अभियान पटमदा के ओड़िया पंचायत के दादुडिया गांव और कुमीर पंचायत कंटागोड़ा गांव में कलाधाम के कलाकारों ने मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी ईलाज योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक दिखा कर ग्रामीणों को व्यापक जानकारी दिए।
यह प्रचार प्रसार अभियान जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ओर से चलाया जा रहा है।इस क्षेत्र में प्रचार प्रसार वाहन भी चल रहा है जिसके माध्यम सेआयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, ₹1 में रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना , एंबुलेंस 108 योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस नाटक इस नाटक से लगभग 500 ग्रामीण लाभान्वित हुए और योजनाओं के बारे में जाना।
नाटक में मुख्य रूप से अंकित गोप, विष्णु कर्मकार, गुरुवारी, लक्ष्मी सामद, सुरु सिंह सरदार उपस्थित थे।

