
जमशेदपुर। NTTF आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान परिसर में NTTF क्रिएटिविटी ओलिंपियाड का
औपचारिक उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परम्पअनुसार अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डीप ज्योति मंत्र के उच्चारण के साथ उद्घघोषक अश्वनी अस ने अतिथियों को मंचासीन कराया। आज के अतिथि के रूप में डॉ अरविंद चौबे आर रवि प्रसाद क्रिस्टोफर राज निदेशक NTTF एवं कमोडोर बी रविंदर हेड फैकल्टी डेवलपमेंट उपस्थित थे। स्वागत भाषण प्राचार्य सतीश जोशी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार नव दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं मंगल नृत्य की प्रस्तुति से हुआ जीसे दर्शकों ने खूब सराहा।आज इन अवसर पर अपने संबोधन में ये कहा
मुख्य अतिथि।। थिंकिंग से नए आइडियास जन्म लेते हैं इस लिए नए नए विचारों को अपने अविष्कारों में बदलना होगा। क्योंकि इसी से प्लेटफार्म मिलता है और फिर तकनीकी की दुनिया में समाज को कुछ लाभ दे पाते है। इसलिए नए सोच युवाओं को आगे ले जाते हैं।


आर रवि प्रसाद।।। हुनर के लिए ऐसे प्लेटफार्म की आवश्यलता होती है। यह अच्छी बात है की आल इंडिया लेवेल की यह प्रतियोगिता जमशेदपुर में आयोजित हो रही है।में कोशिश करता हूँ कि शहर के युवाओं को यही पर रोजगार उप्लब्धनकर सकूँ।
क्रिस्टोफर राज।। हम सब मिलकर NTTF को सामाजिक स्वरुप प्रदान करें जिससे तकनीकी शिक्षा के माध्यम से एक अनुकूल माहौल तैयार कर सकते हैं जो हमारी जिम्मेदारी भी है।
आज इस अवसर पर लगभग 20 स्कूलों के प्रिंसिपल 15 से ज्यादा औद्योगिक इकाई के पदाधिकारी तथ के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे जिनका सम्मान भिंकिया गया।

