Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच ने पांचवें वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया  अवॉर्ड्स 2021-22 के के लिए आवेदन आमंत्रित किए
Uncategorized

नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच ने पांचवें वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया  अवॉर्ड्स 2021-22 के के लिए आवेदन आमंत्रित किए

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 3, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए, नीति आयोग की प्रमुख पहल, द वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूईपी) या महिला उद्यमिता मंच, अमृत महोत्सव उत्सव के हिस्से के रूप में 75 महिलाओं को सम्मानित करेगा। स्थापना के बाद से अपने पांचवें वर्ष में, वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स (डब्ल्यूटीआई) 2021 ‘सशक्त और समर्थ भारत’ की दिशा में उन महिला उद्यमियों के योगदान का जश्न मनाएगा जिन्होंने आत्मनिर्भर व्यवसायों का निर्माण किया है और/या असाधारण व्यापार समाधानों के माध्यम से चुनौतियों को पार किया है।

डब्ल्यूटीआई अवॉर्ड्स, पूरे भारत में असाधारण महिला परिवर्तन-निर्माताओं की कहानियों को मान्यता देने और उनका जश्न मनाने की दिशा में नीति आयोग द्वारा किया गया एक प्रयास है। 2018 से, डब्ल्यूटीआई अवॉर्ड्स की मेजबानी महिला उद्यमिता मंच के तत्वावधान में की जा रही है, जिसमें ‘महिला और उद्यमिता’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पुरस्कार के माध्यम से देश भर में प्रभाव डालने वाली प्रेरक महिला रोल मॉडल को सामने लाया जा रहा है। पिछले संस्करणों ने वाणिज्यिक और सामाजिक दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों के शानदार काम पर ध्यान दिलाने का बहुत जरूरी काम किया।

इस साल, डब्ल्यूटीआई अवॉर्ड्स संयुक्त राष्ट्र, सिस्को सीएसआर, फिक्की और ग्रांट थॉर्नटन भारत के साथ साझेदारी में आयोजित किए जा रहे हैं। आवेदन पत्र https://wep.gov.in/ पर उपलब्ध है, और आवेदन 31 दिसंबर, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। महिला उद्यमी स्व-नामांकन कर सकती हैं या दूसरों द्वारा भी नामांकित की जा सकती हैं। सात श्रेणियों में से एक या एक से अधिक के तहत नामांकन किया जा सकता है। इन श्रेणियों में सार्वजनिक तथा सामुदायिक सेवा, विनिर्माण क्षेत्र, गैर-विनिर्माण क्षेत्र, आर्थिक विकास को सक्षम करने वाले वित्तीय उत्पाद, जलवायु  संबंधी कार्रवाई, कला, संस्कृति एवं हस्तशिल्प और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देना शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश और पात्रता मानदंड https://wep.gov.in/wep-faqs पर उपलब्ध हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के बाद, आवेदन तीन चरणों की मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरेंगे जिसमें स्वतंत्र मूल्यांकन, जूरी और सुपर जूरी राउंड शामिल होंगे। सामाजिक बेड़ियों को  तोड़ने वाली 75 प्रेरक महिला उद्यमियों की पहचान की जाएगी। इन विजेताओं को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे- ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मंगलवार, आठ मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

महिला उद्यमिता मंच मौजूदा सूचना विषमता को दूर करने के लिए सूचना और सेवाओं की पेशकश करने वाले हितधारकों को एक साथ लाकर महिलाओं के लिए उद्यमशीलता ईकोसिस्टम को बदलने का प्रयास करता है। इच्छा शक्ति, ज्ञान शक्ति और कर्म शक्ति के तीन स्तंभों पर आधारित, यह स्थापित और इच्छुक उद्यमियों के लिए एक एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है। यह मंच इन्क्यूबेशन सपोर्ट, मेंटरशिप, फंडिंग के रास्ते, अनुपालन/कराधान सहायता और पीयर लर्निंग जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में, महिला उद्यमिता मंच के 21,000 से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और 37 भागीदारों (30 मौजूदा और सात नए स्वीकृत साझेदार जिन्हें मंच से जोड़ने का काम जारी है) के साथ इसके कार्यक्रम चल रहे हैं।

और जानकारी के लिए महत्वपूर्ण लिंक यहां दिए गए हैं:

  • https://wep.gov.in/.
  • https://www.niti.gov.in/women-entrepreneurship-platform
  • https://www.niti.gov.in/sites/default/files/2021-03/MovingTheNeedle_08032021-compressed.pdf
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:सड़क दुर्घटनाओं और हेलमेट चेकिंग से परेशान जनता; पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने प्रशासन से की 3 बड़ी मांगें

September 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: क्रोमा पर iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार तक एक्सचेंज बोनस

September 14, 2026

ADITYAPUR NEWS: मेयर संजय सरदार ने किया श्रीराम बॉयज क्लब गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.