
स्थानीय लोगों के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधियों ने इनका जोरदार स्वागत कर विजय जुलूस निकाला


जमशेदपुर.जुगसलाई के नवनिर्वाचित विधायक अपनी जीत के बाद प्रथम बार मंगल कालिंदी आज लोको स्थित पहाड़ी मां का पूरे मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करके प्रसाद ग्रहण किए। तत्पश्चात स्थानीय लोगों के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा उनको फूलों का माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पूरे सिंह बैंड बाजा और फटाका फोड़ कर स्वागत किया गया। सैकड़ों समर्थक के साथ उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना किए, फिर विजय जुलूस निकालने के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या हमारी जुबान पर है। प्राथमिकता से जनहित से संबंधित समस्या का मैं समाधान करूंगा। इसके लिए जल्द ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर जनहित से संबंधित समस्याओं को चिन्हित कर लूंगा।
इस मौके पर मुखिया काजल हसदा, पंचायत समिति सदस्य -बबीता करूवा, उप मुखिया- हरीश कुमार, सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य – श्रीनिवास मुखी, देवकी सोरेन, पार्टी कार्यकर्ता- गणेश राव, विभूति जेना, पाठक, राजू, रवि, राहुल, कार्तिक मुखी, प्रह्लाद भैरा, आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे।

