
जमशेदपुर।
शहीद दुखिया मुर्मू (मरणोपरांत वर्ष 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार से वीरता पदक द्वारा पुरस्कृत) के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर का शिष्टमंडल उनके गांव ग्राम चिड़िया पहाड़ी थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही उनके माता श्रीमती सलमा मुर्मू एवं उनके चाचा तथा उनकी पत्नी बंगी मुर्मू को शॉल ओढाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया
साथ ही गांव के 140 गरीब छात्र-छात्राओं के बीच में स्कूल बैग का वितरण किया गया तथा उन्हें अच्छी पढ़ाई करने एवं उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर गांव के गन्ने मान्य लोगों बुद्धिजीवियों तथा काफी संख्या में नवयुवक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही विदित हो कि दिनांक 18 एक 2015 को मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव में टुसू मेला लगा हुआ था काफी संख्या में भीड़ जुटी थी इसी बीच भाकपा माओवादी के कुख्यात उग्रवादी सुपाई टुडू को मेले में आने की सूचना मिली इस पर तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र बरनवाल अपने दल बल के साथ वहां पहुंचकर उग्रवादियों की खोज में लगे तभी उनके अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त आरक्षी दुखिया मुर्मू सबसेआगे बढ़ते हुए उग्रवादियों पीछा किया गया तभी उग्रवादियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गई थी और जख्मी हालत में उन्हें टीएमएच जमशेदपुर में इलाज कराया जाने लगा तभी इलाज के दौरान 21/1/ 2015 को उसकी मृत्यु हो गई थी उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि तथा वीरता को सलूट


