
पटना।


31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 9वीं बटालियन एनडीआरएफ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनडीआरएफ बटालियन हेडक्वार्टर बिहटा (पटना) में सभी रैंक के कार्मिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। तत्पश्चात, राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एनडीआरएफ कैम्पस से बिहटा चौक तक रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने जवानों को सम्बोधित करते हुए श्री विजय सिन्हा कमान्डेंट ने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने में हम सदैव अग्रणी रुप से तत्पर एवं तैयार रहेंगे।

