
पटना।


9वीं बटालियन एनडीआरएफ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से हजारीबाग जिले में चान्हो स्थित पेट्रोलियम प्लांट में रासायनिक आपदा पर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ अग्निशमन सेवा, सीआरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस ने बढ-चढकर हिस्सा लिया तथा इसे सफल बनाया।
मॉक ड्रिल के दौरान हजारीबाग जिले में स्थित चान्हो प्लांट में अग्नि दुर्घटना का दृश्य चित्रित किया गया था। प्रतिभागी सभी एजेंसियों ने बेहतर समन्वय स्थापित कर इस आपदा से निपटने का कुशल अभ्यास किया। 9वीं बटालियन एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व अभिषेक कुमार राय, उप कमान्डेंट ने किया। इस अभ्यास के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के पहलूओं का भी पूरा ध्यान रखा गया।
श्री विजय सिन्हा, कमाण्डेंट, 9वीं बटालियन एनडीआरएफ ने जानकारी दिया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रही विभिन्न एजेन्सियों के बीच परस्पर समन्वय तथा कार्यक्षमता को और बढाना है ताकि वास्तविक आपदा के दौरान जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। इस दौरान उन्होंने लोगो को कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक भी किया इसके अलावा उन्होंने लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल करने, व्यक्तिगत दूरी का पालन करने और हाथों की लगातार सफाई करने के बारे में जागरूक होने को अपील की।

