
सिमडेगा। जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के उग्रवादी विजय डांग को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है . इस बात की पृष्ठि एसपी संजीव कुमार ने भी की है उन्होने कहा कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर की गई है. घटनास्थल पर हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया था।


बताया जाता है कि आधी रात के बाद कोलबरी थाना क्षेत्र के झपला इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विजय डांग को मार गिराया गया. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के साथ कोलबरी थाना प्रभारी और कई पुलिस अधिकारी इस मुठभेड़ में शामिल थे. कोलबरी चुनाव की घोषणा के साथ विजय डांग का मारे जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है.पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही हैं क्योंकि विधानसभा उपचुनाव सामने हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव इस एरिया में पीएलएफआई का बहुत ही दबदबा रहा हैं. वो हमेशा चुनाव को प्रभावित करते आ रहे है. पुलिस की इस कामयाबी से कोलबरी उपचुनाव में भी प्रभाव पड़ने की आशा है. पिछले वर्ष हुए मनोज नागेसिया हत्या कांड में भी विजय डंग की पुलिस को तलाश थी. पूर्व माओवादी कमांडर सह भाजपा नेता मनोज नागेसिया जो पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में दूसरे स्थान पर रहे थे. साथ ही विजय डांग पर कई मुठभेद और कांड के मामले दर्ज थे.

