
जमशेदपुर. भाजपा के पूर्व प्रदेश प्नवक्ता अमरप्रीत सिह काले ने श्री गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कट्टरपंथियों के समूह द्वारा पत्थरबाजी के मामले में कहा है किऐसे तत्वों के ख़िलाफ़ सख़्त करवाई जल्द होनी चाहिये। इस घटना की घोर भर्त्सना करता हुँ । देश के प्रधानमंत्री जी से एवं गृह मंत्री ही से माँग करता हुँ की इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि ऐसे दंगाइयों को सबक़ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा देश विचलित है और सभी इसकी निंदा करते है ।



