
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अन्तर्गत मुसाबनी प्रखंड में प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करवाने हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 21 जनवरी को मुसाबनी प्रखंड के 50 ग्रामों में “रैयत समन्वय समिति” का गठन करने हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा का निरीक्षण डायरेक्टर डीआरडीए श्रीमती उमा महतो द्वारा किया गया। ग्राम सभा को सफल बनाने में सभी पंचायत सेवक, जन सेवक, सभी कनीय अभियंता, शिक्षा विभाग के बीपीआ बीआरपी, सीआरपी, सीडीपीओ के सुपरवाइजर, मुसाबनी थाना के चौैकीदार, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी,राजस्व कर्मचारी पंचायंत के कंप्यूटर आॅपरेटर आदि का योगदान रहा।

