
जमशेदपुर। गुरूवार को पुर्वी सिहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमशेदपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाये गए मुरली धर केडिया को पगड़ी, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा की एक राष्ट्रीय पार्टी जो पंचायत से ले कर केन्द्र तक शासन कर रही है उसके द्वारा हमारे समाज के मृदुभाषी, मार्गदर्शक, कुशल संगठनकर्ता मुरलीधर केडिया मे विश्वास व्यक्त कर अति महत्वपूर्ण पद देना पूरे मारवाड़ी समाज के लिये की गर्व की बात है।
महामंत्री राजेश रिंगसिया ने कहा केडिया का कम बोलना, अधिक काम करना के मूलमंत्र को मानते हुये कार्य करते रहे है। हमेशा मारवाड़ी समाज की भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहे है।
सम्मानित किये जाने पर भावुक हो गये केडिया ने सभी को धन्यवाद देते हुये कहा की मारवाड़ी समाज का छोटा सा कार्यकर्ता हूँ आप सभी के सहयोग से हर दायित्व को पुरा करता रहा हूँ आगे भी करता रहूँगा। साथ ही लोकतंत्र के महापर्व मे अधिक से अधिक मतदान करने ओर अन्य को भी प्रेरित कराने की अपील की।
कार्यक्रम मे मुख्यरूप से कैलाश अग्रवाल, दीपक पारीक, अरुण गुप्ता, विनोद खेमका, शंकर लाल अग्रवाल, मोहन लाल गुप्ता, गोविन्द अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



