
जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट जमशेदपुर और घाटशिला में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत (Monthly Lok Adalat) का सफल आयोजन किया गया। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत पीठ का भी गठन किया गया था।


READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :SIR-2026: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण
10 न्यायपीठों का किया गया था गठन
मासिक लोक अदालत में त्वरित न्याय और सुगम सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट परिसरों में कुल 10 न्यायपीठों (Benches) का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में बिजली, पानी, बैंकिंग और एक्साइज एक्ट से जुड़े कई विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर आम जनता को बड़ी राहत पहुंचाई गई।
READ MORE :PATNA NEWS:नेपाल त्रासदी के बीच लौटे यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेल की विशेष व्यवस्था, पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच
मुख्य उपलब्धियां
इस मासिक लोक अदालत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामलों का विशेष रूप से निपटारा किया गया, जिसमें बैंक से जुड़े कुल 21 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान हुआ और कुल ₹16,90,000/- की समझौता राशि तय की गई।
बैंक सहित विभिन्न प्रकार के कुल 106 मामलों का सफल निपटारा किया गया।
इन सभी 106 मामलों के जरिए कुल ₹20,02,685/- की रिकवरी और समझौता राशि दर्ज की गई।


